एक्सप्लोरर

Bihar: आरा में खुशी के बीच मातम, तिलक और बारात में खूब हुआ ठांय-ठांय, 4 लोगों को लगी गोली, दूल्हे की मां भी जख्मी

Harsh Firing: पहली घटना संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की है. यहां तिलक में गोली चली. दूसरी घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव की है. यहां तीन लोगों को गोली लगी है.

आरा: बिहार में पुलिस की ओर से कार्रवाई और सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग जारी है. बीते मंगलवार (6 जून) की रात आरा में तिलक और बारात में हुई हर्ष फायरिंग में चार लोगों को गोली लग गई. इसमें दूल्हे की मां भी शामिल है. संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को पेट में गोली लग गई. खून से लथपथ देख समारोह में आए लोगों में अफरातफरी मच गई. घायल महिला को बाबू बाजार स्थित एक अस्पताल में लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद समारोह को रोक दिया गया है. जख्मी महिला तारामुनी कुंवर (70 वर्ष) के बड़े बेटे तुलसी सिंह ने बताया कि रोहतास के शंकरपुर गांव निवासी वकील यादव के घर से उनके छोटे भाई बजरंगी सिंह का तिलक आया था. देर रात जब आंगन में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था और उनकी मां तारामुनी कुंवर कुर्सी पर बैठी थीं तभी किसी ने फायरिंग कर दी. फायरिंग किसने की यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

द्वार पूजा के समय फायरिंग, तीन लोग जख्मी

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव की है. मंगलवार की रात आई बारात में द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गए. इस घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी लखन राय के 55 वर्षीय पुत्र वीर राय, बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडार गांव निवासी लाल मोहर यादव के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव और बारा गांव निवासी बालक यादव के 42 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव जख्मी हुए हैं. घटना के बाद मुफस्सिल थाना इंचार्ज संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मियों से घटना की जानकारी ली.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदहा गांव निवासी अवध बिहारी के बेटे भीम यादव की बारात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी कन्हैया यादव के घर आई थी. देर रात द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई जिससे कैमरामैन समेत तीन लोग जख्मी हो गए.

कैमरामैन ने बताई पूरी घटना

जख्मी कैमरामैन मुकेश यादव ने बताया कि बारात आने के बाद जब द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था और वह स्टेज पर चढ़कर अपना काम कर रहा था तो उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी. उसके दोनों पैर में छर्रा लग गया, जबकि राजेंद्र यादव और वीर राय को दाहिने पैर में छर्रा लग गया. इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि पता नहीं चला कि फायरिंग किसने की. खबर लिखे जाने तक इन दोनों मामलों में थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Property Dealer Murder: देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मुजफ्फरपुर, प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget