एक्सप्लोरर

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

बिहार में PhD होल्डर्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों के विरोध में लोकभवन मार्च किया. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए.

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. नए भर्ती नियमों को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर बिहार PhD स्कॉलर्स एसोसिएशन और NSUI ने पटना में लोकभवन मार्च निकाला. पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर्स भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए.

प्रदर्शनकारी वीरकुंवर सिंह पार्क के पास आर ब्लॉक चौराहे पर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था.

यह भी पढ़ें- बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव

बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी, बढ़ा तनाव

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आर ब्लॉक चौराहे पर डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई थी. हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.

19 दिन से अनशन कर रहे PhD होल्डर भी पहुंचे

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुमुद पटेल 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. वह व्हील चेयर से प्रदर्शन में पहुंचे. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. कुमुद पटेल ने कहा कि उनकी मांगें सिर्फ नियुक्ति और नियमों को लेकर हैं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार चाहती है- 'मैं मर जाऊं.'

UGC नियम लागू करने समेत कई मांगें

प्रदर्शनकारी असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति में यूजीसी के नियमों का पालन करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा उम्र सीमा बढ़ाने और राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित नए भर्ती नियमों को वापस लेने की मांग की जा रही है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए नियमों से लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे अतिथि सहायक प्राध्यापकों पर संकट खड़ा हो जाएगा.

'8 साल से पढ़ा रहे, अब हटाने की तैयारी'

प्रदर्शन में शामिल अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. नितिन कुमार ने कहा कि उन्हें 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे पिछले 8 साल से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं. वहीं, डॉ. निखिल कुमार ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने पर तुली है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए है. 

करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा. वहीं कुछ प्रदर्शनकारी पीछे हट गए और कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. सांसद चिराग पासवान ने भी PhD होल्डर्स की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से गेस्ट फैकल्टी को प्राथमिकता देने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget