एक्सप्लोरर

Katihar Firing: रात में अचानक होने लगी घर पर फायरिंग, कटिहार में ठेकेदार के परिवार में दहशत

Crime In Katihar: कटिहार में एक घर में बीती रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हालांकि ये पता नहीं चला कि गोलीबारी क्यों हुई, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Firing At House In Katihar: बिहार के कटिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. शहर में चुनावी माहौल के बीच एक संवेदक के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. मामला शनिवार (1 जून) की रात का बताया गया है. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

संवेदक के आवास पर अज्ञात अपराधी ने गोली क्यों चलाई इसकी जांच चल रही है. हालांकि संवेदक और उनका परिवार बाल-बाल बच गया. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. बताया जाता है कि कटिहार जिला के सहायक थाना क्षेत्र के शीतला स्थान मोहल्ला स्थित संवेदक मुकेश कुमार के आवास पर अज्ञात अपराधी ने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया है.

इस घटना को लेकर संवेदक ने सहायक थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले के बारे में संवेदक मुकेश कुमार ने बताया कि बीती रात 10 बजे उनके घर के पास जोरदार दो बार आवाज हुई. उन्हें लगा कि कोई बच्चा फटाका फोड़ रहा होगा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि किसी ने उनके आवास पर गोली चलाई है. जब उन्होंने आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज को देखा तो एक व्यक्ति मुंह में गमछा बांधकर हाथ में बंदूक लेकर वहां पहुंचता है और दो बार उनके आवास पर गोली चला देता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद संवेदक के परिवार में दहशत का माहौल है. घर की खिड़की का शीशा टूट गया है. संवेदक मुकेश ने बताया कि उनका किसी से झगड़ा भी नहीं है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है और गोली चलाने वाले अज्ञात अपराधी की तलाश शुरू कर दी गई है. गोली चलाने के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Motihari News: नौकरी और शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को ले जा रहा था नेपाल, बॉर्डर पर गिरफ्तार हुआ युवक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'
राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget