एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में पटाखा जलाने से लगी आग, घाट पर मची अफरा-तफरी

Katihar Chhath Ghat: कटिहार के कुर्सेला में रामपुर ग्वालटोली छठ घाट के समीप पटाखे जलाने के दौरान आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई.

Fire Due To Burning Of Firecracker: बिहार के कटिहार के कुर्सेला में गुरुवार को रामपुर ग्वालटोली छठ घाट के समीप पटाखे जलाने के दौरान आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर दमकल और स्थानीय लोगों की पहल से आग पर किसी तरह काबू पाया गया. हालांकि किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.

ग्वालटोली स्थित छठ घाट पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक कटिहार जिले के कुर्सेला में NH 31 किनारे रामपुर ग्वालटोली स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के जरिए घाट के पास पटाखे जलाने से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तेजी से आस-पास के इलाके को घेर लिया, जिससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, और कई श्रद्धालु भयभीत होकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा. दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने तत्परता से राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय पर आग बुझाई नहीं जाती तो यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि उस समय घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल होने के लिए मौजूद थे.

पुख्ता इंतजामों की कमी पर उठे सवाल

इस घटना से प्रशासन के सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की कमी पर भी सवाल उठे हैं. श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने और विशेषकर पटाखे जलाने से बचने की सलाह दी जा रही है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें और सतर्कता बरतें, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. 

इस हादसे के बाद घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने घाट के पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के और इंतजाम करने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके.

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: नालंदा में घाट पर भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, कल सुबह उगते सूर्य की होगी पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget