एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में टोल प्लाजा पर विवाद में मारपीट, आरजेडी नेता समेत 20 पर FIR

Gopalganj Toll Plaza: गोपालगंज-सीवान एनएच पर टोल प्लाजा पर गाड़ी पास कराने के विवाद में हुई मारपीट में आरजेडी नेता का नाम आया है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Fight Over Passing Vehicle At Toll Plaza: गोपालगंज-सीवान एनएच-531 पर वृंदावन गांव के पास बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात में वाहन का टोल वसूलने के विवाद में झड़प हो गई. झड़प के बीच आरजेडी नेता रंजीत यादव समेत उनके गुर्गें मौके पर पहुंचे और संवेदक समेत कर्मियों के साथ मारपीट की. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

टोल प्लाजा के पास मची अफरा-तफरी

पुलिस ने इस मामले में संवेदक दीपक कुमार सिंह के बयान पर पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे और आरजेडी नेता रंजीत यादव समेत 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, घटना के दौरान काफी देर तक टोल प्लाजा के पास अफरा-तफरी मची रही. हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एनएच-531 पर बने टोल प्लाजा पर संवेदक के रूप में कार्यरत हैं. शुक्रवार की देर शाम वे अपने टोल प्लाजा पर बैठे हुए थे. इसी दौरान टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति पिकअप लेकर आया. जिससे टोल टैक्स की मांग की गई. जिस पर चालक ने पिकअप वाहन को गोपालगंज डीएसपी का बताया.

वहीं जांच में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम आने पर उसने बताया कि यह गाड़ी आरजेडी नेता रंजीत यादव की है. अभी बात चल ही रही थी. इसी दौरान दो और चार पहिया वाहन से अपने साथियों के साथ पहुंचे आरजेडी नेता ने संवेदक की थप्पड़ जड़ते हुए उसकी पिटाई कर दी. संवेदक ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने धमकी दी कि थावे में सरकार किसी की भी हो चलती हमारी चलेगी. मेरे नाम से गुजरने वाले किसी भी वाहन का टोल टैक्स नहीं लगेगा. यदि किसी ने टोल टैक्स मांगा तो उसका हाथ-पैर तोड़कर उसे घर भेज दिया जाएगा.

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले में पीड़ित संवेदक दीपक कुमार सिंह के आवेदन पर थावे प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे सह आरजेडी नेता रंजीत यादव, राजू यादव और 20 अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपित नेता रंजीत यादव ने एक माह में कई वाहन का बिना टोल टैक्स जमा किए ही वाहन पार कराया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget