एक्सप्लोरर

Bihar Elections: टिकट के लिए राबड़ी आवास पहुंचे RJD कार्यकर्ता, वोट नहीं देने की चेतावनी क्यों दी?

Bihar Assembly Elections 2025: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस्लामपुर से विधायक राकेश कुमार रौशन ने उनके साथ संवाद नहीं रखा. न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया. पढ़िए पूरा मामला.

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं. एनडीए और इंडिया ब्लॉक महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. चुनाव की तैयारियों के बीच, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट मांगने के लिए सक्रिय हो गए हैं. विशेष रूप से, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता शुक्रवार (05 सितंबर, 2025) को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने टिकट की मांग की. कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से ऐसे विधायकों को टिकट न देने की गुहार भी लगाई, जिन्होंने अपेक्षानुरूप कार्य नहीं किया है.

इसमें नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट का मामला भी शामिल था. इस्लामपुर से वर्तमान विधायक राकेश कुमार रौशन हैं, जिन्हें 2020 के चुनाव में आरजेडी के टिकट पर जीत मिली थी. कार्यकर्ताओं का दावा है कि वर्तमान विधायक ने बीते पांच साल में कोई विकास कार्य नहीं किया, इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस बार टिकट न दें.

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राकेश कुमार रौशन ने उनके साथ संवाद नहीं रखा और न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया. यह असंतोष इसलिए भी गहरा है क्योंकि कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में रौशन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

एक दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि वर्तमान विधायक पर भ्रष्टाचार और धन कमाने में लिप्त होने का आरोप लगाया है. कहा कि इस्लामपुर विधानसभा में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है, जिससे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इस्लामपुर से आए कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर रौशन का टिकट काटने की मांग की है.

…तो आरजेडी के लिए वोट नहीं करेंगे

उमेश यादव ने कहा कि हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हैं कि किसी को भी टिकट देने से पहले सर्वे कराना चाहिए. सर्वे के आधार पर ही टिकट देना चाहिए. क्योंकि, वर्तमान विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर वर्तमान विधायक को पार्टी दोबारा टिकट देगी तो वे आरजेडी के लिए वोट नहीं करेंगे.

बता दें कि पूर्व सीएम के आवास पर सिर्फ इस्लामपुर विधानसभा से कार्यकर्ता ही नहीं पहुंचे थे, बल्कि दूसरी विधानसभा से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे. इनमें ज्यादातर कार्यकर्ता वर्तमान विधायक के कामकाज से खुश नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget