एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: संख्या से ज्यादा मनपसंद सीटों को लेकर अटकी है NDA में बात, एलजेपी ने रखी है ये शर्त

एलजेपी सूत्रों के मुताबिक, इस बात पर उनकी पार्टी का जोर है कि उन्हें कौन सी सीटें दी जा रही है. एलजेपी अपनी पसंद की सीटें चाहती है.

नई दिल्ली: बिहार एनडीए में सीटों में बंटवारा कब तक होगा इसपर तस्वीर साफ़ होने में अभी 2-3 दिन और लग सकते हैं. बात तीनों दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या पर तो अटकी ही है लेकिन एक बड़ी बाधा पसंद वाली सीटों पर सहमति नहीं बन पाना है.

एलजेपी सूत्रों का कहना है कि उनका ज़ोर इस बार सीटों की संख्या के साथ साथ इस बात पर भी है कि उन्हें कौन कौन सीटें दी जा रही हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्हें जो भी सीटें दी जाएं वो उनके पसंद की हो. पार्टी सूत्रों ने दो दिनों पहले 27 सीटों की आई सूची का हवाला दिया है. सूत्रों का कहना है कि इस सूची में मात्र 10 सीटें ही पार्टी के पसंद की थी जबकि बाक़ी महज संख्या बढ़ाने के लिए दी गई थी और उनपर जितने की संभावना न के बराबर थी.

इसी तरह पार्टी सूत्र 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को दी गई 42 सीटों का हवाला देते हैं. उनका कहना है कि इन सीटों में से महज 7 सीटें पार्टी की पसंद वाली थीं जबकि बाक़ी केवल खानापूर्ति के लिए दी गई थीं.  इनमें से भी कुछ सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे , हालांकि चुनाव चिन्ह एलजेपी का ही था. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब केवल 7 सीटें ही काम की दी गई तो 42 सीटों की संख्या का क्या मतलब था?

इसलिए पार्टी ने इस बार संख्या के साथ अपनी पसंद की सीटें चुनने की शर्त भी रखी है. इस शर्त के चलते भी सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में बाधा आ रही है और बात अटकी पड़ी है. पार्टी चाहती है कि सीटों को तीन श्रेणियों में बांट दिया जाए. पहला, जिसपर गठबंधन में जीत पक्की लगती हो. दूसरा , जहां पहले और दूसरे स्थान के लिए टक्कर हो और तीसरा , जहां जितने की संभावना न के बराबर हो. सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी इस बात के लिए तैयार है कि उसे तीनों श्रेणियों की सीटें दी जाएं, शर्त केवल ये है कि पार्टी को ही उन सभी सीटों को चुनने का मौक़ा दिया जाए.

बिहार चुनाव: परिजनों को सेट करने की तैयारी में जुटे मांझी, इस सीट से दामाद को लड़ाना चाहते हैं चुनाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget