एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान, 1066 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआत में कई मतदान केंद्रों में ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को 71 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया. इसके साथ ही 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई. इस क्रम में कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. शाम छह बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक, 53.54 प्रतिशत मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए. राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार, प्रथम चरण में 2.14 करोड़ मतदाताओं के लिए 31,371 मतदान केन्द्र बनाए गए थे. पहले चरण में 114 महिला समेत 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं.

कैमूर में सबसे अधिक मतदान

आयोग के मुताबिक प्रारंभ में कई मतदान केंद्रों में ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में इसे ठीक कर लिया गया. पांच बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान 55.95 प्रतिशत कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मुंगेर में 43.64 फीसदी दर्ज किया गया है. प्रथम चरण के मतदान को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी.

कटोरिया में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं

पहले चरण के चुनाव में गया टाउन विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं जबकि बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले चरण के चुनाव में जमुई से अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. इसके अलावा गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार, इमामगंज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में हैं और उन्हें राजद के उदय नारायण चौधरी टक्कर दे रहे हैं.

प्रथम चरण के चुनाव में एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 29, जनता दल युनाइटेड के 35, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी के एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, कांग्रेस के 21 और भाकपा (माले) के आठ प्रत्याशी चुनावी समर में हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया 'जंगल राज का युवराज', राम मंदिर का भी किया जिक्र | 10 बड़ी बातें

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में RJD ने सबसे ज्यादा दागियों को मैदान में उतारा, बीजेपी-जेडीयू भी नहीं हैं पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget