एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: बस में बैठकर चुनाव प्रचार करेंगे चिराग पासवान, दोनों हेलीकॉप्टर पार्टी नेताओं के लिए छोड़ेंगे

सूत्रों के मुताबिक़ चिराग सीधे से जनता से संवाद करते हुए अपना चुनाव अभियान चलाना चाहते हैं. इसके लिए अपनी ज़्यादातर यात्रा बस से करने का प्लान बना रहे हैं.

नई दिल्ली: अपने पिता रामविलास पासवान की लंबी बीमारी और फिर मृत्यु के चलते एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अभी तक बिहार चुनाव में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत नहीं कर पाए हैं. 20 अक्टूबर को रामविलास पासवान की तेरहवीं और श्राद्ध कर्म पूरा करने के बाद 21 अक्टूबर से ही चिराग अपने अभियान की शुरुआत कर पाएंगे.

इसका मतलब यह है कि पहले चरण के प्रचार के लिए उन्हें एक हफ़्ते से भी कम का समय मिल पाएगा. ऐसे में चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करके ही समय की भरपाई कर पाते, लेकिन वह एक बड़ा क़दम उठाने की तैयारी कर रहे हैं.

एलजेपी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चिराग पासवान अपनी ज़्यादातर यात्रा बस से करने का प्लान बना रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक़ चिराग सीधे से जनता से संवाद करते हुए अपना चुनाव अभियान चलाना चाहते हैं. इसके लिए रोज़ाना एक तय कार्यक्रम और रूट के मुताबिक बस में बैठकर उस रास्ते पर जगह जगह छोटी-छोटी सभाएं आयोजित करने की योजना बन रही है.

इसका फ़ायदा यह होगा कि जिस रास्ते से वह गुजरेंगे उन रास्तों पर वह लोगों का अभिवादन भी स्वीकार करते जाएंगे और ज़रूरत पड़ने पर उनसे रुककर बातचीत भी कर सकेंगे.

हालांकि ऐसा भी नहीं है कि चिराग पासवान हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल बिल्कुल ही नहीं करेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदा कदा चिराग पासवान ज़रूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भी करेंगे.

इस बार पार्टी की ओर से दो हेलीकॉप्टर हायर किए गए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब पार्टी ने अपनी तरफ़ से हेलीकॉप्टर हायर किया है, वो भी दो. पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ चिराग पासवान चाहते हैं कि दोनों हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पार्टी के अन्य नेता करें. इससे ज़्यादा से ज़्यादा इलाक़े को कवर किया जा सकेगा. पहले चरण में पार्टी 71 में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कुल मिलाकर 138 सीटों पर उसके उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: चिराग पासवान बोले- 10 नवंबर के बाद बिहार के CM नहीं रहेंगे नीतीश कुमार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget