एक्सप्लोरर

Exclusive: चिराग पासवान बोले- 10 नवंबर के बाद बिहार के CM नहीं रहेंगे नीतीश कुमार

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि असली मायनों में डबल इंजन की सरकार बीजेपी और एलजेपी के सहयोग से बिहार में बनेगी.

पटना: बीजेपी की तरफ से दिए गए ‘वोटकटवा’ वाले बयान से एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान आहत हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में चिराग ने कहा कि ऐसा कहने वाले उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की तरफ से इस तरह का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में दिया जा रहा है. चिराग ने दावा किया कि 10 नवंबर के बाद प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे.

बिहार में बीजेपी-एलजेपी की सरकार बनेगी- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि इस बार का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा. आने वाले दशकों तक इस चुनाव को पैरामीटर माना जाएगा. इस चुनाव का उदाहरण दिया जाएगा. 10 नवंबर के बाद सही मायनों में प्रदेश में बीजेपी-एलजेपी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी. इस बात का पूरा विश्वास है.

एलजेपी अध्यक्ष ने कहा, “मुख्यमंत्री बनने के लिए संख्या आनी चाहिए. जब इनके पास संख्या ही नहीं आएगी तो ये कैसे मुख्यमंत्री बनेंगे. मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि जेडीयू दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.”

‘वोटकटवा’ बताने वाले शब्दों का चयन ठीक से करें

चिराग पासवान ने नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग उन्हें वोटकटवा बोल रहे हैं वो शब्दों का चयन ठीक से करें. ये आप उस नेता की पार्टी के लिए कह रहे हैं जो अभी कुछ दिनों पहले तक आपके सहयोगी थे. चिराग ने कहा, “ये सुनकर पापा खुश तो नहीं होंगे. पार्टी के लिए हर कोई इमोशनल होता है. मेरे पिता कहते थे कि पार्टी मां की तरह होती है.”

प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करेंगे

एलजेपी अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि वो प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करेंगे. चिराग ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का हनुमान हूं. वो मेरे दिल में बसते हैं. मेरी आस्था को कौन रोक सकता है. मेरे पिता जब अस्पताल में थे तो मुख्यमंत्री को उनका खयाल तक नहीं था. यही प्रधानमंत्री थे जो दिन में दो-दो बार मुझे फोन करते थे. क्या मैं प्रधानमंत्री के खिलाफ सिर्फ इस बात के लिए हो जाऊं कि मैंने अपनी राह अलग कर ली.” चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो दिनों में वे अपनी पार्टी के मैनिफेस्टो जारी करेंगे.

बिहार चुनाव : बिहार में पूरब से पश्चिम तक बाहुबली,बाहुबलियों के सहारे नैया पार करने की जुगत में जुटी तमाम दल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget