एक्सप्लोरर

Bihar Elections: दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत ये नेता मैदान में, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

दूसरे चरण में कुल 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. इसमें से 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड उम्मीदवार जेंडर शामिल हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में रविवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. अंतिम दिन चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 नवंबर (मंगलवार) को 94 सीटों पर मतदान होना है.

इस चरण के चुनाव में पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मधुबन से सहकारिता मंत्री रंधीर सिंह, नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राघोपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हसनपुर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, बांकीपुर से फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, इनमें से 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर शामिल हैं. दूसरे चरण में दो करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इस चरण के लिए 41 हजार 362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं, जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

आयोग के मुताबिक, कोरोना काल में मतदान को लेकर कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं. चुनाव मैदान में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां चार रैलियों को संबोधित किया, वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडीनेता और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने एक दर्जन से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया.

इसके अलावा एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने भी प्रचार किया. महागठबंधन की ओर से भी कई नेता प्रचार अभियान में उतरे.

इस चरण में आरजेडी के 56 तो जेडीयू के 43 उम्मीदवारों के अलावा बीजेपी के 46, कांग्रेस के 24, सीपीआई के चार, सीपीएम के चार, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी के 52 और आरएलएसपी के 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

इस चुनावी दंगल में एनडीए की सीधी टक्कर विपक्षी दलों के महागठबंधन से मानी जा रही है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं. जबकि केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है. इधर, महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हो चुका है. तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

नेताओं के नफरत भरे भाषण, व्यक्तिगत टिप्पणियां स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं: राजनाथ सिंह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget