एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर, अधिकारियों से लिया फीडबैक

Bihar Elections: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने पटना के बाद मोतिहारी में समीक्षा बैठक की. मीटिंग में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे. 

Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम मोतिहारी पहुंची. भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी अपनी टीम के साथ मोतिहारी के वेयर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट के साथ अन्य जगहों का अवलोकन किया.

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर

चुनाव आयुक्त विवेक जोशी के साथ मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे. विभिन्न राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी भी इस निरीक्षण में शामिल हुए. जोशी ने इस दौरान मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के महत्व पर बल दिया. 

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयुक्त चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले समय में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, चुनाव में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसको लेकर अधिकारियों को कई तरह के दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी चुनाव में समय है. वह तैयारियों को देखने आए हुए हैं.

चुनाव आयुक्त ने वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कहा कि स्वीप के माध्यम से प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी.

बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बेतिया में करेंगे चुनावी तैयारियों की समीक्षा

चुनाव आयुक्त के बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने की भी उम्मीद है. रविवार को वह वाल्मीकि नगर में एसएसबी अधिकारियों से मिलेंगे और क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके बिहार दौरे का उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान है. इसके अलावा जमीनी स्तर पर चुनावी मशीनरी की तैयारियों का मूल्यांकन है.

ये भी पढ़ें: केरल से ज्यादा बिहार में परेशान हैं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले- 'बताने में भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget