एक्सप्लोरर

फ्री वैक्सीन के वादे में फंसी BJP की सफ़ाई, भूपेन्द्र यादव बोले- राज्य सरकार फ्री कर सकती है

बिहार में कोरोना वायरस का नि:शुल्क टीका सभी को दिए जाने के वायदे पर विवाद होने के बाद बीजेपी ने सफाई दी है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज मेनिफेस्टो (आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25 ) जारी किया. इस घोषणापत्र में पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आए तो कोरोना वायरस का नि:शुल्क टीका (वैक्सीन) लगाए जाएंगे. इस वायदे के बाद विपक्षी दलों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं. वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे वैक्सीन.'' साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने के लिए कहा है.

थरूर के इस ट्वीट पर बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि निर्मला सीतारमण के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. सभी पार्टियां घोषणापत्र जारी करती हैं. मामूली लागत पर सभी भारतीयों को टीके उपलब्ध कराए जाएंगे. राज्य इसे फ्री कर सकते हैं. बिहार में हम करेंगे.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी का संकल्पपत्र जारी किया जिसे ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25' का नाम दिया गया है. इस दौरान बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

सीतारमण ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस का टीका नहीं आता है, तब तक मास्क ही टीका है, लेकिन जैसे ही टीका आ जायेगा तो भारत में उसका उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि जब टीका तैयार हो जायेगा तब हर बिहारवासी को कोरोना वायरस का टीका निः शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

Corona Vaccine: जानिए भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन की कीमत क्या हो सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget