एक्सप्लोरर

Bihar Election: इस सीट से NDA के दो प्रत्याशी कर रहे नामांकन की तैयारी, एक 5 बार, तो दूसरे 2 बार रह चुके हैं MLA

एनडीए में उम्मीदवार को लेकर असमंजस बनी हुई है. एक ओर बीजेपी की तरफ से 5 बार जीत दर्ज कर चुके पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद हैं, तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी से जेडीयू में आए डॉ.अशोक कुमार हैं.

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव के तरीखों की घोषणा हो गई है. प्रथम चरण चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 8 अक्टूबर तक चलेगी. रोहतास में पहले चरण में चुनाव होना है ऐसे में वहां भी नामांकन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. लेकिन अभी तक रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम विधानसभा क्षेत्र में किसी भी दल के प्रत्याशी का चेहरा साफ नहीं हो पा रहा है.

विधानसभा सीटों का बिगड़ सकता है समीकरण

बता दें कि पिछले महीने आरजेडी विधायक अशोक कुमार की ओर से जेडीयू का दामन थामने के बाद जिले की सातों विधानसभा सीटों का समीकरण गड़बड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है. गठबंधन की बात करें तो आरएलएसपी और आरजेडी को लेकर लोगों में असमंजस बनी हुई थी, लेकिन आरएलएसपी का महागठबंधन से किनारा करने के बाद किसी नए चेहरे को आरजेडी उम्मीदवार तौर पर देखने के लिए लोग बेताब हैं.

एनडीए उम्मीदवार को लेकर है असमंजस

इधर, एनडीए में भी उम्मीदवार को लेकर लोगों के बीच असमंजस बनी हुई है. एक ओर जहां बीजेपी की तरफ से 5 बार जीत दर्ज कर चुके पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद हैं, तो वहीं ओर दूसरी आरजेडी से जेडीयू में आए डॉ.अशोक कुमार हैं. दोनों को एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने चर्चाएं हैं.

नामांकन की तैयारी में हैं दोनों प्रत्याशी

हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता के साथ-साथ पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भी अपना नामांकन के लिए कमर कस चुके हैं, तो वहीं जेडीयू से वर्तमान विधायक डॉ.अशोक कुमार ने भी उम्मीदवारी के लिए ताल ठोक दिया है. फिलहाल एनडीए की तरफ से अब तक किसी को भी हरी झंडी नहीं मिली है. लेकिन विधानसभा क्षेत्र में एक पूर्व विधायक और एक वर्तमान विधायक एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

दोनों विधायकों का 7 बार हो चुका है सामना

एनडीए के दोनों दिग्गज प्रत्याशियों की बात करें तो दोनों प्रत्याशी इसके पूर्व 7 बार विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हो चुके हैं. एक आरजेडी से तो दूसरे बीजेपी से. बता दें कि 1995 से लेकर 2015 तक डॉ.अशोक कुमार और जवाहर प्रसाद 7 बार आमने सामने हो चुके हैं जिसमें से 5 बार बीजेपी के जवाहर प्रसाद ने जीत दर्ज किया है और दो बार राजद के डॉ अशोक कुमार ने जीत दर्ज किया है.

आरजेडी छोड़ जेडीयू के थामा दामन

वर्ष 2000 और 2015 के विधानसभा के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार डॉ.अशोक कुमार ने जवाहर प्रसाद को हराया है. बता दें कि चुनाव की घोषणा होने से एक महीना पूर्व डॉ.अशोक कुमार ने अचानक आरजेडी छोड़कर जेडीयू का दामन थाम लिया. ऐसे में सासाराम विधानसभा सीट के लिए एनडीए में दो उम्मीदवारों की दावेदारी देखकर लोग भी अभी तक असमंजस में पड़े हुए हैं.

6 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

एनडीए की ओर से अब तक हरी झंडी नहीं मिलने के बावजूद भी सुनने में आ रहा है कि आगामी 6 अक्टूबर को बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद बीजेपी उम्मीदवार के तौर नामांकन करेंगे या निर्दलीय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget