एक्सप्लोरर

बिहार: चुनावी सभा में भीड़ देख उत्साहित हुए सुशील मोदी, बोले-कहां है कोरोना, लगता है कि भाग गया

सुशील मोदी ने बिहार में कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नीतीश की प्रशंसा की और कहा कि महाराष्ट्र में इस बीमारी के कारण 40 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि बिहार में राजग सरकार की उचित व्यवस्था के कारण 1000 से कम लोगों की मौत हुई है.

पटना: बिहार में चुनावी सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है जिससे कोरोना का संक्रमण भी बढ़ने का खतरा है. वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि कहां है कोरोना? सुशील मोदी के बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि चुनाव प्रचार के चक्कर में कहीं नेता महामारी को नजरअंदाज तो नहीं कर रहे?

क्या बोले सुशील मोदी? रविवार को डुमरांव विधानसभा में रैली की भीड़ देखकर अति उत्साह में कहा, ''इतनी बड़ी भीड़ को देखकर लगता है भाग गया कोरोना, कहाँ है कोरोना? यह बिहार है. हम लोगों के जो बेहतर इंतज़ाम है उसी का नतीजा है कि सिर्फ 950 लोगों की मृत्यु हुई है. दुखद है लेकिन महाराष्ट्र में जहां डॉक्टर और अस्पताल ज़्यादा हैं वहां चालीस हजार लोग मर चुके हैं.'' इससे पहले भी सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार चुनाव में कोरोना कोई मुद्दा ही नहीं है.

सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर निशाना बोले- जब सत्ता मिली थी तब कुछ नहीं किया बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी यादव पर निशाना सााधा है. सुशील मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करने वालों को जब सत्ता मिली थी तब कुछ नहीं किया.

सुशील ने तेजस्वी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, "एक ऐसे व्यक्ति को देखें, जो नौवीं कक्षा में फेल हो गया, जिसका कोई पारिवारिक व्यवसाय नहीं है, वह आज 31 साल की उम्र में 52 संपत्तियों का मालिक है. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल रहा है, वह भी वित्तीय रूप से तेजस्वी से मुकाबला कहीं नहीं है."

बिहार में कोरोना की हालत? बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 996 हो गई और अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,212 हो गयी. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में दो तथा औरंगाबाद, बेगूसराय, सारण एवं वैशाली जिले में एक—एक मरीज की मौत हो गई और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को बढकर 996 हो गयी .

राज्य में अब तक 91,34,927 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से संक्रमित पाए गए 1,92,594 मरीज ठीक हो गए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,621 है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.31 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें क्या ताइवान से युद्ध की तैयारी में है चीन, सैनिकों की संख्या बढ़ाई, सबसे मॉडर्न मिसाइल भी तैनात की Coronavirus: श्रीलंका में मास्क नहीं पहनने पर जेल या जुर्माने का प्रावधान, संक्रमण को काबू करने के लिए नियम सख्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget