एक्सप्लोरर

RJD में शामिल हुए कद्दावर नेता श्याम रजक, बदले सुर में बोले- JDU ने पार्टी संविधान तोड़ा

श्याम रजक बिहार की राजनीति का बड़ा दलित चेहरा हैं. बिहार में करीब 16 फीसदी वोटर दलित समाज से हैं.एक जमाने में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे.

पटना: बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आई है. एक दिन पहले ही नीतीश सरकार से बर्खास्त किए गए बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए हैं. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्याम रजक को आरजेडी में शामिल करने का ऐलान किया. रजक ने बदले सुर में कहा, 'जेडीयू ने पार्टी संविधान तोड़ा है. पार्टी में 99 फीसदी नेता नीतीश कुमार से नाराज हैं, लेकिन वह कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं. मुझे दूसरों का नहीं पता, लेकिन मैं आरजेडी में शामिल हो रहा हूं.'

श्याम रजक को JDU ने पार्टी से क्यों निकाला रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और नीतीश कुमार के मंत्री मंडल में उद्योग मंत्री रहे श्याम रजक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा पर राज्य मंत्री परिषद से हटाया गया है. श्याम रजक को इसके पहले जेडयू ने प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित करते हुए पार्टी से निकाल दिया था. सीएम नीतीश कुमार की अनुशंसा को राजभवन गया था जिसे राज्यपाल ने स्वीकार करते हुए श्याम रजक से मंत्रिमंडल की सदस्यता वापस ले ली.

श्याम रजक कौन हैं श्याम रजक बिहार की राजनीति का बड़ा दलित चेहरा हैं. बिहार में करीब 16 फीसदी वोटर दलित समाज से हैं. एक जमाने में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे. उनकी और राम कृपाल की जोड़ी राम-श्याम की जोड़ी कही जाती थी. पार्टी कोई भी हो, फुलवारी से लंबे समय से श्‍याम रजक ही जीतते रहे हैं. करीब 25 साल और लगातार 1995 से फुलवारी के विधायक है. 2009 उपचुनाव को छोड़कर लगातार 6 बार विधानसभा चुनाव जीते.

ये भी पढ़ें-

रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी बनाने की तैयारी, म्यामांर में ट्रेनिंग कैंप चला रही ISI- रिपोर्ट

Corona Update: देश में मौत का आंकड़ा 50 हजार के पार, कुल 26 लाख संक्रमित, 24 घंटे में आए 58 हजार नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget