एक्सप्लोरर

Bihar Election: आरा में पोस्टल बैलेट को लेकर बवाल, RJD ने ट्वीट कर CM नीतीश पर लगाया ये आरोप

आरजेडी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना की एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार जी आप ऐसा करके भी नहीं जीत पाएँगे.

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण का मतदान संपन्न होने के बाद हर किसी की निगाहें चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई हैं. कल चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे ठीक पहले आरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. आरा में जगदीशपुर सीट से आरजेडी विधायक और प्रत्याशी रामविशुन सिंह लोहिया ने प्रशासन पर पोस्टल बैलेट के साथ हेराफेरी करने का आरोप लगाया है.

बता दें कि मामला आरा शहर के नवादा थाना इलाके का है, जहां बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट को लेकर काफी बवाल हुआ है. राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया है. यहां तक की आरजेडी के विधायक की ओर से पोस्टल बैलेट के साथ हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया गया है. उधर, आरजेडी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना की एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार जी आप ऐसा करके भी नहीं जीत पाएँगे. आरा में बिना अनुमति के EVM और पोस्टल बैलेट लदी गाड़ियाँ स्ट्रॉंग रूम में घुस रही थी. हमारे सजग कार्यकर्ताओं ने एक गाड़ी वाले को रोका और दूसरा भाग गया. अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

राजद विधायक और भोजपुर के जगदीशपुर विधायक राम विशुन लोहिया ने हेराफेरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट को बदला जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि वह किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं करने देंगे. वे और उनके लोग रात भर जगकर निगरानी करेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भोजपुर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी और डीएम रोशन कुशवाहा से उनकी बातचीत हो गई है. अब मामला शांत है.

इस मामले में आरा के एसडीएम ने कहा कि ट्रेजरी में सर्विस वोटर वाले पोस्टल बैलेट को ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में जो वोटर रहते हैं, जो आर्म्ड फोर्स, नेवी, पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में तैनात होते हैं. उसी को जमा करने के लिए अधिकारी ले जा रहे थे. इस दौरान लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया था. अब मामला शांत हो गया है. सभी उम्मीदवार और अन्य लोगों को सारी चीजें स्पष्ट कर दी गई हैं.

इस मामले को लेकर शाहपुर के सीओ पंकज कुमार झा ने जानकारी दी कि वह सर्विस वोटरों का पोस्टल बैलेट निर्वाची कार्यालय से ले जाकर ट्रेजरी कार्यालय में जमा करने जा रहे थे. इस दौरान लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन हो गया कि बक्से में ईवीएम मशीन है. दिन या रात में ले जाने के नियम को लेकर उन्होंने कहा कि शाम में थोड़ी देर हो गई, जिसके कारण ले जाने में समय लग गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget