एक्सप्लोरर

Bihar Election: RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने गृह मंत्री अमित शाह के वार पर किया पलटवार, कही ये बात

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा अमित शाह जी हर साल मार्च में जो करोड़ों रुपये बिहार सरकार को खर्च नहीं हो पाने की वजह से सरेंडर करना पड़ता है, उन्हीं रुपयों को हम 10 लाख लोगों को रोजगार देने में लगाएंगे.

दरभंगा: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से महागठबंधन की सरकार आने पर 10 लाख नौकरियां देने का वादा किए जाने पर राजनीति जारी है. कल गृह मंत्री अमित शाह ने तेजस्वी यादव के वादे पर चुटकी लेते हुए कहा था कि 10 लाख नौकरियां देने से पहले राजद बिहार का बजट देख ले. अब गृह मंत्री के इस बयान पर आरजेडी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पलटवार किया है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा अमित शाह जी हर साल मार्च में जो करोड़ों रुपये बिहार सरकार को खर्च नहीं हो पाने की वजह से सरेंडर करना पड़ता है, उन्हीं रुपयों को हम 10 लाख लोगों को रोजगार देने में लगाएंगे. इस दौरान उन्होंने कल के अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा, " पीएम मोदी ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन्हें अपने राजनीतिक पूर्वजों को देखना चाहिए."

उन्होंने कहा कि आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई भी थे जिनका सभी आदर किया करते थे. इस तरह की ओछी राजनीति प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती. बिहार चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा, " जिस तरह से दो चरणों में चुनाव हुआ है, तीसरे चरण में उससे भी बेहतर चुनाव होगा और हमारी सरकार बनेगी. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से तेजस्वी पर हमलावर हो रहे हैं यह उन्हें शोभा नहीं देता."

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, " हम लोगों ने आशा नहीं की थी कि नीतीश कुमार ऐसा करेंगे. जिस तरह से नीतीश कुमार जाने जाते हैं, जो व्यक्तित्व उनका था, उससे परे हटकर वह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था."

यह भी पढ़ें- 

बिहार: आखिरी चरण आसान करेगा सत्ता की राह, यहां पढ़ें- सीटों से लेकर समीकरण तक की पूरी जानकारी बिहार चुनाव: NDA और महागठबंधन के लिए कितनी बड़ी चुनौती है तीसरा चरण, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget