एक्सप्लोरर

Bihar Election: JDU से टिकट कटने के बाद रवि ज्योति ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- इस बार वंशवाद का होगा अंत

कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद विधायक रवि ज्योति ने भावुक स्वर में कहा कि हमने एक सच्चे सिपाही की तरह 5 साल तक पार्टी की सेवा की.

नालंदा: बिहार के नालंदा के राजगीर विधानसभा क्षेत्र में इसबार सबसे रोचक मुकाबला में देखने को मिलेगा. इस सीट पर जहां एक तरफ जेडीयू से बागी होकर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे रवि ज्योति हैं, वहीं दूसरी तरफ एनडीए समेत अन्य दल प्रत्याशी हैं. हालांकि, राजगीर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन बनाम एनडीए की लड़ाई काफी दिलचस्प होगी क्योंकि जदयू से बागी होने के बाद रवि ज्योति ने एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बीजेपी उम्मीदवार को हराकर हासिल की थी जीत

बता दें कि निरवर्तमान विधायक रवि ज्योति ने 2015 के विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट पर 40 साल से चल रहे बीजेपी शासनकाल को खत्म कर जेडीयू का झंडा गाड़ा था. लेकिन इस बार एनडीए ने उन्हें राजगीर से टिकट नहीं दिया. इस कारण राजगीर के हजारों कार्यकर्ताओं की आवाज पर रवि ज्योति ने कांग्रेस का दामन थाम लिया.

पार्टी नेता पर लगाया आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद विधायक रवि ज्योति ने भावुक स्वर में कहा कि हमने एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की सेवा की. लेकिन 5 सालों की सेवा के बदले मुझे पार्टी से टिकट नहीं दिया गया और पार्टी ने वंशवाद की राह पर चलते हुए टिकट किसी और को दे दिया, जिसे पार्टी से दूर-दूर तक मतलब नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह नामांकन मेरा नहीं बल्कि राजगीर की समस्त जनता का नामांकन है क्योंकि मैंने अपनी जीत का फैसला राजगीर की जनता पर ही छोड़ दिया है. इस बार राजगीर से वंशवाद का समापन होगा.

यह भी पढ़ें - 

बिहार चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया साझा 'संकल्प बदलाव का' पत्र, जनता से किए ये बड़े वादे बिहार चुनाव: चुनावी मैदान में नौ माह की गर्भवती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget