एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: राघवेन्द्र सिंह ने बड़हरा से किया नॉमिनेशन, इस सीट पर 5 दशक तक रहा है बाप-बेटे का कब्जा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी ने इस विधानसभा से एक बार फिर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले राघवेन्द्र राजद की टिकट पर बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे.

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अब नामांकन समाप्त हो गया है. चुनाव जीतने के लिए सभी राजनितिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रहीं हैं. ऐसे में इस बार चुनाव में रातनीतिक दल पुरानी सीटों को जीतने के लिए पार्टी के पुराने नेताओं पर अपना दांव लगा रही है. ऐसी ही एक विधानसभा सीट है बड़हरा, जहां बीजेपी नेे राघवेन्द्र प्रताप सिंह पर विश्वास जताया है. बता दें कि इस सीट पर राघवेन्द्र प्रताप और उनके पिता अम्बिका शरण सिंह ने 5 दशक तक जीत का झंडा लहराया है. लेकिन विधानसभा चुनाव 2005 में जीत का ये सिलसिला टूट गया.

2015 में समाजवादी पार्टी से लड़ा था चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी ने इस विधानसभा से एक बार फिर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले राघवेन्द्र राजद की टिकट पर बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे. बता दें कि गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व विधायक राघवेन्द्र ने बड़हरा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है. 2015 में राघवेन्द्र मुख्य धारा से हट कर समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जो राघवेंद्र की सबसे बड़ी गलती साबित हुई थी.

लालू राज में रह चुके हैं मंत्री

बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा विधानसभा से 9 बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें 6 बार उनकी जीत हुई है. साथ ही वे लालू राज में 1997 से 2005 तक बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके है. विधानसभा चुनाव 2005 में राघवेन्द्र प्रताप सिंह को जदयू प्रत्याशी आशा देवी ने तकरीबन 15000 वोट के अंतर से हराया था. दोबारा 2010 के विधानसभा चुनाव में राघवेन्द्र ने आशा देवी को बहुत ही कम वोटों के अंतर से चुनाव हारया था.

पिता तीन बार रह चुके हैं बिहार सरकार में गृह मंत्री

बीजेपी प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के धमार गांव के रहने वाले हैं. राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पिता अम्बिका शरण सिंह थे, जो बिहार सरकार में तीन बार गृह मंत्री भी रह चुके हैं. राघवेन्द्र प्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा धमार गांव के समीप गांव के ही हाई स्कूल से हुई थी, जिसके बाद पटना साइंस कॉलेज से उन्होंने इंटर की पढ़ाई पूरी की. पिता कि मृत्यु के बाद राघवेन्द्र प्रताप सिंह आरा आ गए थे और यहीं से उनके राजनैतिक सफर की शुरुआत हुई.

इस बार इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बडहरा विधानसभा सीट से मुकाबला दिलचस्प होगा. जहां राघवेन्द्र प्रताप अपने इस पुराने सीट पर झंड़ा फहराने के लिए आतुर हैं, तो वहीं राजद ने सरोज यादव को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है. इधर, बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी भी चुनावी में राघवेन्द्र प्रताप सिंह को चुनौती दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Election: बेटे को जिताने के लिए जगदानंद सिंह लगाएंगे दम, कभी हराने के लिए झोंक दी थी ताकत

बिहार चुनाव: टिकट बंटवारे में नीतीश की जातिगत समीकरण साधने की कवायद, जानें- किस जाति के हिस्से आईं कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget