Bihar Election: PM मोदी के वार पर तेजस्वी ने किया पलटवार, तंज कसते हुए इन मुद्दों पर मांगा जवाब
तेजस्वी ने पूछा, " आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में मोतिहारी की चुनावी सभा में कहा था कि वो मोतिहारी की बंद चीनी मिल को शुरू करवा अगली बार मोतिहारी आगमन पर उसमें बनी चीनी की ही चाय पियेंगे. प्रधानमंत्री जी आज 6 वर्ष बाद मोतिहारी आए लेकिन उस बंद चीनी मिल एवं चाय के बारे में कुछ नहीं बोले?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव से पहले बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर के बार चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और लोगों से अपील की, कि जंगल राज से युवराज से सावधान रहना है. इधर, तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के सभी वार पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आरोप प्रत्यारोप नहीं मोदी जी, जनहित के सवालों का जवाब दें.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, " आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह नहीं बताया कि डबल इंजन सरकार के चलते बिहार की बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है? बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है? NCRB के आँकड़ो में बिहार अपराध में अव्वल क्यों है? नीति आयोग के अनुसार शिक्षा स्वास्थ्य क्षेत्रों में बिहार फिसड्डी क्यों है?"
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह नहीं बताया कि ड़बल इंजन सरकार के चलते बिहार की बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है? बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है? NCRB के आँकड़ो में बिहार अपराध में अव्वल क्यों है? नीति आयोग के अनुसार शिक्षा स्वास्थ्य क्षेत्रों में बिहार फिसड्डी क्यों है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 1, 2020
तेजस्वी ने पूछा, " आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में मोतिहारी की चुनावी सभा में कहा था कि वो मोतिहारी की बंद चीनी मिल को शुरू करवा अगली बार मोतिहारी आगमन पर उसमें बनी चीनी की ही चाय पियेंगे. प्रधानमंत्री जी आज 6 वर्ष बाद मोतिहारी आए लेकिन उस बंद चीनी मिल एवं चाय के बारे में कुछ नहीं बोले?
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह नहीं बताया कि ड़बल इंजन सरकार के चलते बिहार की बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है? बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है? NCRB के आँकड़ो में बिहार अपराध में अव्वल क्यों है? नीति आयोग के अनुसार शिक्षा स्वास्थ्य क्षेत्रों में बिहार फिसड्डी क्यों है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 1, 2020
दरअसल, पीएम मोदी ने छपरा में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.’’
उत्तर प्रदेश चुनाव का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी ‘‘डबल-डबल युवराज’’ बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं. उत्तर प्रदेश में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा.’’
यह भी पढ़ें-
Bihar Election: पीएम मोदी का राहुल गांधी और तेजस्वी पर तंज, बोले- यूपी जैसा ही होगा बिहार में 'डबल-डबल' युवराज का हाल CM नीतीश के नाम पर कोई एक वोट भी नहीं देगा, इसलिए लगातार रैलियां कर रहे हैं पीएम मोदी- चिराग पासवानSource: IOCL

























