एक्सप्लोरर

CM नीतीश के नाम पर कोई एक वोट भी नहीं देगा, इसलिए लगातार रैलियां कर रहे हैं पीएम मोदी- चिराग पासवान

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में काफी अलोकप्रिय हैं. उनके नाम पर कोई भी वोट नहीं देगा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लगातार सात रैलियां कर रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार के नाम पर एक भी वोट नहीं मिलेगा.

चिराग पासवान ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी खुद बिहार में रैलियां कर रहे हैं और वे बहुत प्रयास कर रहे हैं क्योंकि सभी जानते हैं कि मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के नाम पर एक भी बिहारी मतदान नहीं करेगा. प्रधानमंत्री को दो दिनों में सात रैलियां करनी पड़ी क्योंकि नीतीश कुमार बिहार में काफी अलोकप्रिय हैं. मोदी जी बिहार के सीएम की अलोकप्रियता के विकल्प के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अन्यथा, पीएम मोदी दिल्ली में बैठे बिहार चुनाव आसानी से जीत सकते थे."

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया, “"ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बीजेपी के नेता अपना सिर क्यों झुका रहे हैं? ऐसे व्यवहार से उनकी अपनी पार्टी कार्यकर्ता और मतदाता निराश हैं. मुख्यमंत्री खुद जानते हैं कि वह जीतने वाले नहीं हैं.”

चिराग पासवान ने ये भी दावा किया कि बिहार में शराब की खूब खपत रही लेकिन नीतीश सरकार शऱाबबंदी के बारे में बात करती रही. वे शराबबंदी की बात करते हैं लेकिन तब यह हर जगह उपलब्ध है. चिराग ने पूछा, “सीएम का कहना है कि शराब की तस्करी हो रही है. लेकिन जब वह इन गतिविधियों के बारे में जानते हैं तो वह इन्हें रोकने के लिए काम क्यों नहीं कर रहे हैं? जब उनसे इसके बारे में पूछा जाता है तो वे रक्षात्मक क्यों हो जाते हैं?

इसके अलावा एक बार फिर उन्होंने सात निश्चय योजना की जांच करवाने की बात कही. चिराग ने कहा, “मुझे यकीन है कि नीतीश कुमार इस योजना के माध्यम से एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल हैं. और अगर वह डरे नहीं हैं तो उन्हें किसी जांच का भी डर नहीं होना चाहिए. सात निश्चय बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है.”

Bihar Election: पीएम मोदी का राहुल गांधी और तेजस्वी पर तंज, बोले- यूपी जैसा ही होगा बिहार में 'डबल-डबल' युवराज का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget