एक्सप्लोरर

Bihar Results 2020: 243 सीटों का रिजल्ट जारी, एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनाएगा एनडीए

बिहार में एनडीए ने 125 सीटें लाकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर बीजेपी करीब दो दशक के बाद एनडीए में जेडीयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है.

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं. फाइनल आंकड़े के मुताबिक बिहार में एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. आंकड़ों पर नजर डालें तो एनडीए के खाते में 125 सीटें आयी हैं जबकि शुरुआती लड़ाई में आगे चल रहा महागठबंधन 110 पर ही रुक गया.

एनडीए में सीटों की बात करें तो बीजेपी खाते में 74 सीटें आयी हैं. वहीं एनडीए के अन्य सयोगियों की बात करें तो जेडीयू को 43 सीटें, वीआईपी को 4 और हम को 4 मिली हैं. वहीं महागठबंधन मे आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट को 16 सीटें मिली हैं.

वोट प्रतिशत की बात करें तो सबसे ज्यादा वोट शेयर 23.1 प्रतिशत आरजेडी के खाते में गया है. वहीं कांग्रेस के हिस्से 9.48 फीसदी और लेफ्ट के हिस्से 1.48 फीसदी वोट गया है. एनडीए की बात करें तो बीजेपी ने 19.46 फीसदी, जेडीयू ने 15.38 फीसदी वोट पर कब्जा जमाया है.

एनडीए-125

बीजेपी-74

जेडीयू-43

विकासशील इंसान पार्टी-04

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा-04

महागठबंधन-110

आरजेडी-75

कांग्रेस-19

भाकपा-माले-12

सीपीएम-02

सीपीआई-02

वहीं  ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 5, बहुजन समाज पार्टी ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की जबकि निर्दलीय के खाते में एक सीट गया है.

बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी दूसरे नंबर पर

विधानसभा चुनाव 2015 में आरजेडी-कांग्रेस-जेडीयू महागठबंधन ने बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को हराया था. लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 71 सीटें हासिल हुई थीं. इसके अलावा बीजेपी को 53, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं.

विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू को 28, आरजेडी को 5, कांग्रेस को 8, एलजेपी को 1 सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में 21 सीटों का फायदा हुआ है.

एनडीए का मत प्रतिशत घटा

बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर बीजेपी करीब दो दशक के बाद एनडीए में जेडीयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है. हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले एनडीए का मत प्रतिशत घटा है. लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (लोजपा समेत) को 40 में से 39 सीटें और 53 फीसदी से अधिक मत मिले थे.

बिहार चुनावों में लोजपा अकेले उतरी तथा उसे छह फीसदी से भी कम मत मिले. हालांकि अब हम और वीआईपी एनडीए का हिस्सा बन गए. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) का सम्मिलित मत प्रतिशत 40 फीसद से कम है. वहीं आरजेडी नीत महागठबंधन को करीब 37 फीसदी मत मिले. लोकसभा चुनाव में जेडीयू का मत प्रतिशत 21.81 था जबकि विधानसभा चुनाव में महज 15 फीसदी रहा. बीजेपी का मत प्रतिशत आम चुनाव में 23.58 फीसदी था और विधानसभा चुनाव में करीब 20 फीसदी रहा.

बिहार चुनाव परिणाम पर चिराग पासवान बोले-यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, जनता का धन्यवाद

Bihar Election Result: पीएम मोदी बोले- बिहार के वोटर ने बता दिया उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget