एक्सप्लोरर

Bihar Election: डिप्टी CM सुशील मोदी ने तेजस्वी के सवालों पर किया पलटवार, पूछे- ये 5 सवाल

सुशील मोदी ने पूछा कि जब मजदूर लौट रहे थे या क्वरंटाइन सेंटर में थे, तब राजद के नेता प्रदेश से बाहर क्या कर रहे थे?

पटना: पीएम मोदी भले भी चुनावी सभा संबोधित कर लौट गए हैं, लेकिन उन्होंने जनसभा के दौरान जो बातें कही हैं, उसपर सूबे के नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. इसी क्रम में सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नेता प्रतिपक्ष के सभी सवालों पर पलटवार किया है, जो उन्होंने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर उठाई थी. सुशील मोदी ने ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष से 5 सवाल पूछे हैं.

सुशील मोदी ने ट्वीट के पूछा है-

1. राजद ने 3000 हजार बसें भेजने और कांग्रेस ने 1000 ट्रेनों का किराया देने का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?

2. बिहार लौटे 16 लाख मजदूरों को 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था राज्य सरकार ने की. राजद-कांग्रेस ने मजदूरों की मदद के लिए क्या किया?

3. जब मजदूर लौट रहे थे या क्वरंटाइन सेंटर में थे, तब राजद के नेता प्रदेश से बाहर क्या कर रहे थे?

4. सरकार ने क्वरंटाइन सेंटर में रहने वाले मजदूरों के जांच, इलाज, नाश्ता-भोजन का इंतजाम किया. भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खुद मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मॉनिटरिंग की. क्वरंटाइन सेंटर में 14 दिन बिताकर घर जाने वालों को चटाई, मच्छरदानी, धोती-साड़ी मुफ्त दिये गए. प्रत्येक व्यक्ति पर सरकार ने 5,330 रुपये खर्च किये. जो लोग चुनाव के समय बड़े़-बड़े वादे कर रहे हैं, उन्होंने मजदूरों की क्या मदद की ?

5. एनडीए सरकार ने जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत 6 लाख मजदूरों को उनके घर के पास काम दिया। 26 साल की उम्र करोड़ों रुपये मूल्य की बेनामी सम्पत्ति बनाने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव ने कितने गरीब परिवारों को राशन भिजवाया?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का चुनावी दौरा था. जो उम्मीद बिहार के युवा और किसान को थी, उस पर मैं कुछ कहना चाहता हूं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों के लिए माहौल बनाया जा रहा है. मैं अदना सा बिहारी युवाओं के लिए आवाज उठा रहा हूं, अगर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नौजवान युवाओं की आकांक्षाओं को नहीं भांप रहे तो गलती किसकी है?

तेजस्वी ने कहा, " मेरे और नीतीश जी-मोदी जी में दो पीढ़ी का फासला है. मोदी जी और नीतीश जी बलैक एंड व्हाइट टीवी देना चाह रहे हैं, मैं युवाओं को 24 इन्च टीवी और आर्टिफिसीयल इंटेलिजेंस के दौर में ले जाना चाहता हूं. अब ये लोग रोजगार और उद्योग की बात कर रहे हैं ,तो मोदी जी नीतीश कुमार से पूछें कि उनकी नींद अब क्यों खुली?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget