एक्सप्लोरर

Bihar Election: कांग्रेस उम्मीदवार ने कार्यक्रम के दौरान फाड़ा अपना कुर्ता, कहा- इस काम के पूरा होने तक नहीं पहनूंगा कुर्ता

बिहार विधानसभा चुनाव में रोसड़ा विधानसभा को जिला बनाने ने की मांग को काफी जोर-शोर से उठाया जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नागेंद्र कुमार विकल भी इस मुद्दे को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर के दस विधानसभा क्षेत्र में दो चरणों में चुनाव होना है. पांच विधानसभा क्षेत्र में दूसरे और पांच विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान संपन्न होगा. दूसरे चरण के चुनाव में रोसड़ा, हसनपुर, विभूतिपुर, उजियारपुर और मोहिउद्दीननगर में मतदान होना है. वैसे तो इस बार का चुनाव बिहार के सभी जगहों पर रोचक है. लेकिन रोसड़ा विधानसभा का चुनाव अत्यंत ही रोचक हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस विधानसभा से अपने माथे पर जीत का शेहरा बांधने के लिए नेताजी भरी सभा मे अपना कुर्ता फाड़ कर प्रतिज्ञा ले रहे हैं.

Bihar Election: कांग्रेस उम्मीदवार ने कार्यक्रम के दौरान फाड़ा अपना कुर्ता, कहा- इस काम के पूरा होने तक नहीं पहनूंगा कुर्ता

कांग्रेस उम्मीदवार ने ली यह प्रतिज्ञा

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में रोसड़ा विधानसभा को जिला बनाने ने की मांग को काफी जोर-शोर से उठाया जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नागेंद्र कुमार विकल भी इस मुद्दे को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ये कहते हुए अपना कुर्ता फाड़ दिया कि जब तक रोसड़ा को जिला के रूप में स्थापित नहीं करूंगा कुर्ता नहीं पहनूंगा, सिर्फ धोती ही पहनूंगा.

पहले भी कर चुके हैं वादा

अब, कांग्रेस प्रत्याशी का यह चुनावी स्टंट चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि इससे पूर्व भी कांग्रेस के रोसड़ा विधायक डॉ. अशोक कुमार द्वारा रोसड़ा को जिला बनवाने का वादा किया गया था. लेकिन वह अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए. ऐसे में इस बार वे अपनी परंपरागत सीट को छोड़ दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र कुमार विकल के द्वारा रोसड़ा को जिला बनाने के लिए कुर्ता फाड़कर जो भीष्म प्रतिज्ञा किया है उसका चुनाव पर क्या असर पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget