एक्सप्लोरर

चिराग पासवान बोले- पीएम मोदी का आशीर्वाद लेकर लालू की शरण में न चले जाएं नीतीश कुमार

बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होने के बाद भी चिराग बीजेपी के लिए नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं. लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. खास बात यह है कि बिहार चुनाव में वो एनडीए से अलग होने के बाद भी बीजेपी के लिए नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं. चिराग ने अब नीतीश पर बीजेपी से भितरघात करने का आरोप लगाया है.

चिराग ने ट्विटर पर लिखा, ''पिछली बार आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के आशीर्वाद से आदरणीय नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए. इस बार कहीं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेकर फिर आदरणीय लालू प्रसाद जी के शरण में ना चले जाएं साहब.''

एलजेपी अध्यक्ष ने लिखा, ''नीतीश कुमार ने साज़िशन बीजेपी को पिछली बार लड़े 157 सीट के जगह कम सीटें दी है. आज नीतीश जी को 121 सीटें चाहिए थी वहीं अपने राजनैतिक गुरु आदरणीय लालू यादव के साथ 101 पर मान गए थे लेकिन भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज़्यादा चाहिए. पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को.''

पासवान ने आगे कहा, ''जो भीतरघात आदरणीय नीतीश जी ने लोकसभा के चुनाव में लोजपा प्रत्याशीयों से किया था वही अब वह भाजपा प्रत्याशीयों के साथ कर रहे हैं. लोजपा के जैसे भाजपा के ऐहसानो को भूल मत जाइएगा. मात्र अपने कुर्सी की रक्षा के लिए बिहार के 5 वर्ष बर्बाद किया साहब ने.''

 

बता दें कि बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़ें-

बीजेपी के फ्री कोरोना वैक्सीन वादे का जमकर उड़ रहा मजाक, मीम्स से भरा सोशल मीडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget