एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: बीजेपी बोली- आकड़ों के सहारे हो 15 साल बनाम 15 साल की जंग, विपक्ष का दावा- आंकड़े गलत हैं

2005 में बिहार का आर्थिक बजट 23,000 करोड थी जो अब बढ़कर 2 लाख करोड का हो गयी है

पटना: इन दिनों चुनावी लहर में बिहार की राजनीति पूरी तरह सराबोर है. तमाम राजनीतिक दल अपनी उपलब्धियों के साथ विपक्ष की खामियां गिनवाने की होड़ में है. एक दूसरे पर हमलावर हो रही राजनीतिक पार्टियां इस चुनावी समर में जनता के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल पटना पहुंचे और उन्होंने एनडीए के किए गए बेहतर कामों को गिनवाते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया विपक्ष पर हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा बिहार में जंगलराज बनाम मंगलराज रहा है यानि 15 साल के जंगलराज से अब के 15 साल में बहुत अन्तर है ये 15 साल मंगलराज रहा है. 2005 में बिहार का आर्थिक बजट 23000 करोड थी जो अब बढ़कर 2 लाख करोड का हो गयी है. लालू जी जीडीपी ग्रोथ 3.19 छोड़ कर गये थे वो आज 11.3 है, जो राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है. जबकि नेशनल ग्रोथ 7 से 8  है. 2005 में कृषि विकास दर 3.5 से 8.5 थी गैर कृषि क्षेत्र में भी 2005 के 3.9 से अब बढ़कर 12 हो गयी है. हमारा फोकस सिर्फ विकास रहा है, लालू जी के 15 साल में विकास कभी चर्चा में नही रहा है. 22 प्रतिशत बिजली की उपलब्धता थी 2005 में, अब 100 प्रतिशत उपलब्धता है. सड़क 24 प्रतिशत से 96 प्रतिशत है, प्रति व्यक्ति आय 8 हज़ार से बढ़कर 44 हज़ार हो गयी है. मोदी जी का कहना है की अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जायें.30 हज़ार शिक्षक 1996 से 2005 के बीच थे,3 लाख शिक्षक की भर्ती हमारे कार्यकाल में हुई है. रोज़गार के लिये रोड मैप पर हमलोग कर रहे हैं काम. ईएसआई और प्रोविडेंट फण्ड की सुरक्षा हम लोगों ने अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के लोगों को लेकर आये हैं,पहले ऐसा कुछ नही था. जंगल राज के 15 साल में लूट और भ्रष्टाचार के कारण विकास नही हुआ था, आज 2200 पुलों का निर्माण हुआ है 15 साल में.

कांग्रेस का दावा, गलत है आंकड़े

बीजेपी के आंकड़े पर विपक्ष ने जमकर चुटकी ली. कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर का कहना है कि यह आंकड़ा गलत और बेबुनियाद है क्योंकि जहां पूरे देश की जीडीपी रेट माइनस में चल रही है वहां बिहार के बढ़ने का दावा सरासर गलत है, साथ ही यह भी कहा जिस आर्थिक बजट की बात की जा रही है उस पर जब पहले प्रधानमंत्री ने दावा किया था तो राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना था की आर्थिक बजट यूपीए सरकार की देन है तो ऐसे में एनडीए ये स्पष्ट करें कि बीजेपी और जेडीयू में कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget