एक्सप्लोरर

Bihar Election: BJP ने LJP से किया किनारा, कहा - नीतीश कुमार से हमारा गठबंधन अटूट

सीटों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमारा गठबंधन अटूट है. चिराग के अलावा किसी को नीतीश कुमार से कोई दिक्कत नहीं है.

पटना: पिछले कुछ महीनों से लगातार चल रहे खींचतान के बाद बीजेपी ने आखिरकार एलजेपी और चिराग दोनों से किनारा कर लिया. सीटों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमारा गठबंधन अटूट है. चिराग के अलावा किसी को नीतीश कुमार से कोई दिक्कत नहीं है. वहीं सुशील मोदी ने कहा कि मौजदा समय में अगर रामविलास पासवान की तबियत ठीक होती तो स्थिति कुछ और होती.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही यह बात

पीसी के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का जो गठबंधन है उसमें सीएम नीतीश कुमार जी ही हमारा चेहरा हैं. इसमें कोई भ्रम नहीं है. लोजपा नेता रामविलास पासवान जी का हम सम्मान करते हैं. वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं इसकी हम कामना करते हैं. लेकिन मैं इस बात को दोहराना चाहता हूँ कि बिहार में नीतीश कुमार जी ही हमारा चेहरा हैं. एनडीए में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार की नेतृत्व को स्वीकार करेंगे.

सुशील मोदी ने कही यह बात

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है. तो मुख्यमंत्री वही बनेंगे. जो इस बात को स्वीकार करेगा वो ही एनडीए में रहेगा. रामविलास जी केंद्र में मंत्री हैं, लेकिन वो अभी अस्वस्थ हैं. वो अभी स्वस्थ होते तो स्थिति कुछ और होती. इसमें कोई सवाल नहीं है. वर्षों से हमलोग साथ हैं.

प्रधानमंत्री की फोटो के इस्तेमाल पर कही यह बात

प्रधानमंत्री की फोटो इस्तेमाल करने के संबंध में सुशील मोदी ने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो चुनाव आयोग को हमलोग लिख कर देंगे क्योंकि बहुत सारे निर्दलीय प्रत्याशी और अन्य जो कई दल बने हैं, वो बिहार के मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में हमलोग चुनाव आयोग को लिखकर देंगे कि जो चार दल एनडीए से चुनाव लड़ रहे हैं, यही लोग केवल प्रधानमंत्री के फोटो का इस्तेमाल करेंगे. अन्य कोई इस्तेमाल करता है तो आयोग कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget