एक्सप्लोरर

Bihar Polls: तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, जानें- किन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग का समय बदला?

तीसरे चरण में कुल 78 सीटों के लिए मतदान होना है जिनमें 1204 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर.इस चरण में 1094 पुरुष प्रत्याशी और 110 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के कल होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है इस चरण में कुल 78 सीटों के लिए मतदान होना है जिनमें 1204 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर.इस चरण में 1094 पुरुष प्रत्याशी और 110 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.

मतदान के समय निर्धारित

कल होने वाले तीसरे चरण के कुल 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान 4 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक हीं मतदान होगा जिनमें पश्चिम चंपारण के 2 विधानसभा क्षेत्र बाल्मीकि नगर और रामनगर के साथ सहरसा के 2 विधानसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर और महिषी हैं जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा और बाकी 74 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छ बजे तक मतदान होगा.

तीसरे चरण में मशहूर चेहरे जिनकी किस्मत होगी ईवीएम में बंद

विधान सभा के तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, वर्तमान बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विनोद नारायण झा, मंत्री रमेश ऋषि देव, मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती ,लक्ष्मेश्वर राय, खुर्शीद अहमद, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, अब्दुल जलील मस्तान, शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर और पूर्व सांसद लवली आनंद, शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री रमई राम सहित प्रमुख नेताओं की किस्मत कल ईवीएम में होगी कैद जिसका फैसला दस नवंबर को सामने आएगा.

कुल कितने मतदाता करेंगें मतदान

तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान में 2 करोड़ 33 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें से एक करोड़ 23 लाख 25 हजार 688 पुरुष मतदाता और एक करोड़ 12 लाख 5 हजार 378 महिला मतदाता के साथ 884 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं.इस चरण में वोट देने वाले में 6 लाख 61 हजार 516 नए मतदाता पहली बार अपने मतों का उपयोग करेंगे और अपना जन प्रतिनिधि चुनेंगे.

सबसे अधिक और सबसे कम प्रत्याशी

इस चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर 33 हजार 782 बूथों का गठन किया गया है. इस चरण में मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र सहरसा है और सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र हायाघाट है वहीं इस चरण में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी गायघाट में है और सबसे कम 9 प्रत्याशी चार विधानसभा क्षेत्रों में त्रिवेणीगंज, बहादुरगंज, ढाका और जोकीहाट में है. चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव को लेकर मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल थर्मामीटर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है.

इतने ईवीएम का होगा उपयोग

तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सभी 33 हजार 782 बूथों पर ईवीएम का उपयोग किया जाएगा इसके साथ ही 33 हजार 782 कंट्रोल यूनिट और इतने ही वीवीपैट भी उपयोग किए जाएंगे. चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी साथ हीं सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है मतदान के दौरान हेलीकॉप्टर से एरियल रिव्यूवी भी किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget