एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020, ABP Opinion Poll: बिहार चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर जनता का क्या कहना है?

बिहार की जनता से वो सभी सवाल पूछे गए जो सियासी गलियारे में घूम रहे हैं. चाहे चिराग पासवान हों, बीजेपी और नीतीश कुमार के सीटों की संख्या हो या फिर चुनाव के बाद तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के साथ आने की संभावना हो, इन सभी पर जनता ने अपनी राय दी.

C Voter ABP Opinion Poll: जल्द ही ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में सत्ता की चाबी किसके साथ में होती है और किसके दावों पर जनता के विश्वास की मुहर लगती है? बिहार में जल्द ही चुनाव शुरू होने को हैं लेकिन इससे पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने ओपिनियन पोल कर बिहार की जनता के मिजाज को समझने की कोशिश की है. इस दौरान मुख्यमंत्री पद की पसंद, लालू यादव के जेल में होने से आरजेडी को नुकसान, चिराग पासवान की वजह से एनडीए को नुकसान और क्या नीतीश कुमार से जनता नाराज है सहित वो सभी सवालों पर जनता की राय ली गई है. इन सवालों का यहां विस्तार से जिक्र किया गया है.

चिराग पासवान की वजह से एनडीए को नुकसान होगा?

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के ओपिनियन पोल में हमने जनता से बिहार से जुड़े कुछ अहम सवाल पूछे. इसमें कुछ के जवाब चौंकाने वाले हैं. हमने जनता से पूछा- चिराग की वजह से एनडीए को नुकसान होगा ? इसके जवाब में 60% लोगों ने कहा कि हां वहीं 40% लोगों का कहना है कि नहीं चिराग पासवान के अलग होने से असर नहीं पड़ेगा.

क्या चिराग और बीजेपी मिले हुए हैं?

इस सवाल के जवाब में 61% लोगों का कहना है कि हां बिहार एनडीए में जो कुछ भी हो रहा है, वो बीजेपी और चिराग पासवान की मिलीभगत है. वहीं 39% लोगों का इसके उलट मानना है. इन लोगों को लगता है कि नहीं, इस एनडीए में आई दरार के पीछे चिराग और बीजेपी की कोई मिली भगत नहीं है.

लालू के जेल में होने का आरजेडी को नुकसान होगा?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए ओपिनियन पोल में 45% जनता का मानना है कि हां, लालू प्रसाद यादव के जेल में होने का असर तेजस्वी के रिजल्ट में भी दिखेगा. वहीं 55% जनता का मानना है कि नहीं ऐसा नहीं है, लालू यादव के जेल में होने का असर आरजेडी के आंकड़ों पर नहीं दिखेगा.

चुनाव बाद तेजस्वी-चिराग एक हो सकते हैं?

बिहार चुनाव से जुड़े एक बेहद रोचक सवाल कि क्या चुनाव के बाद तेजस्वी-चिराग एक हो सकते हैं ? इसके जवाब में 53% जनता का मानना है कि हां, ऐसा हो सकता है कि नतीजों को देखते हुए चिराग पासवान और तेजस्वी यादव हाथ मिला लें. वहीं 46% जनता को ऐसा लगता है कि नहीं चिराग-तेजस्वी ऐसा नहीं करेंगे.

किसके 15 साल बेहतर मानते हैं?

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान 15 साल बनाम 15 साल का मुद्दा जोर शोर से हावी है. नीतीश लालू यादव के 15 साल की विरासत को दोष दे रहे हैं. वहीं तेजस्वी और बाकी विपक्ष नीतीश-बीजेपी के 15 साल का हिसाब मांग रहा है. जनता की बात करें तो यहां मामला नीतीश कुमार के पक्ष में जाता नजर आ रहा है. 62% जनता का मानना है कि नीतीश कुमार के 15 लालू यादव के 15 साल पर भारी हैं. वहीं 38% जनता का मानना है कि लालू-राबड़ी के 15 साल बेहतर थे.

बीजेपी को ज्यादा सीट मिली तो सीएम पर नीतीश से झगड़ा होगा ?

एक और महत्वपूर्ण सवाल- बीजेपी को ज्यादा सीट मिली तो सीएम पर नीतीश से झगड़ा होगा ? इस सवाल के जवाब में 61% लोगों का कहना है कि हां, ऐसा हो सकता है. बीजेपी ज्यादा सीटें आने पर अपना मुख्यमंत्री बनाने की शर्त रख दे. वहीं 39% लोगों का ऐसा नहीं सोचते, इनके मुताबिक बीजेपी की ज्यादा सीटें आएं या कम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे.

सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

बिहार में इस बार चुनाव मुद्दों पर आ गया है, इसलिए मुद्दे से जुड़ा सवाल भी जनता से पूछा गया कि सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? इस पर 52% लोगों का मानना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. वहीं  भ्रष्टाचार 11% के लिए, सड़क-बिजली 10% के लिए और शिक्षा 8% के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है.

नीतीश के काम को कैसा मानते हैं?

15 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार के कामकाज को लेकर ओपिनियन पोल में जनता से सवाल पूछा गया. इस 25% लोगों ने नीतीश के 'सुशासन' को अच्छा बताया. वहीं 28% लोगों ने नीतीश के काम को औसत माना. वहीं 46% लोगों ने नीतीश के काम काज को सिरे से खारिज कर दिया.

सीएम की पसंद कौन?

मुद्दे के साथ बिहार में चेहरों की भी लड़ाई है, इसलिए ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर भी सवाल पूछा गया, नीतीश कुमार पर 30 %, तेजस्वी यादव पर 20 %, चिराग पासवान पर 14% तो मौजूदा डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर सिर्फ 10% लोगों ने भरोसा जताया. यानी चेहरों की लड़ाई में नीतीश कुमार अपने बाकी सभी प्रतिद्वंदियों से कई कदम आगे खड़े हैं.

क्या नीतीश से नाराज हैं?

ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री से लोगों की नाराजगी को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में जो आंकड़े आए हैं वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा सकते हैं. 60 % लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार से नाराज हैं और मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं. वहीं 26% लोगों ने कहा कि हम नाराज तो हैं लेकिन बदलना नहीं चाहते, एक बार फिर नीतीश पर ही भरोसा जताना चाहते हैं. वहीं सिर्फ 14% लोग ऐसे हैं जो न नाराज हैं और न ही नीतीश को बदलना चाहते हैं.

(नोट- इस ओपिनियन पोल में बिहार के सभी 243 सीटों पर कुल 30 हजार 678 लोगों से बातचीत की गई है. सर्वे 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच किया गया.)

Bihar Elections ABP Opinion Poll: बिहार में नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव, कौन मारेगा बाजी? जानें किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget