एक्सप्लोरर

Bihar Election: अब्दुल बारी सिद्दीकी ने 'अभिमन्यु' से की तेजस्वी यादव की तुलना, कही ये बात

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि यह जितना बोलेंगे, तेजस्वी को जितनी गाली देंगे, मजाक उड़ाएंगे लालू यादव का और हमारी सरकार का उतना ही गरीब जनता एकजुट होगी और हमारा साथ देगी.

दरभंगा: राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्धकी ने बुधवार को एबीपी न्यूज से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अभिमन्यु से तुलना की. दरभंगा के केवटी विधानसभा से राजद प्रत्याशी ने कहा कि हमारे नेता के पीछे 35- 35 हेलीकॉप्टर पड़े हुए हैं. लेकिन हमारे नेता भी अभिमन्यु हैं. उन्हें हराने में प्राइम मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर, यूपी के चीफ मिनिस्टर लगे हुए हैं, ऐसा लगता है हमारे युवा नेता का यह लोग वध करना चाहते हैं. मगर हम लोगों ने अपने अभिमन्यु को इतना काबिल बनाया हैं कि सारे चक्रव्यूह को भेदने की इसमें कूबत है.

उन्होंने कहा कि यह जितना बोलेंगे, तेजस्वी को जितनी गाली देंगे, मजाक उड़ाएंगे लालू यादव का और हमारी सरकार का उतना ही गरीब जनता एकजुट होगी और हमारा साथ देगी. वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के लोग बिहार को यूपी नहीं बनने देंगे. यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति है उससे लोग अच्छी तरह से वाकिफ हैं. वह कहेगा बिहार के लोग बिहार को यूपी क्यों नहीं बनने देंगे.

उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का 2005 के बाद का क्राइम रिपोर्ट देख लें. जितनी अराजकता, महिलाओं के साथ अन्याय उनके राज में हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ. बिहार की राजधानी पटना में तो क्राइम टॉप पर है. लेकिन अपने इस शासनकाल को वो रामराज कहते हैं, और हमारे समय में गरीबों का जो इतना उत्थान हुआ उसे यह जंगलराज कहते हैं.आज अगर मर्यादा पुरुषोत्तम राम होते तो वह भी शर्मा जाते.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, " क्राइम का आंकड़ा देख लीजिए कितना गाल बजाईएगा. गरीबों के बीच आपका पोल खुल चुका है."

यह भी पढ़ें- 

तेजस्वी यादव का तंज- प्याज के दाम ने मारी सेंचुरी, बीजेपी के लिए अब महंगाई डायन नहीं भौजाई

Bihar Polls: योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब कश्मीर में बस सकते हैं सहरसा के भी लोग, पहले यह असंभव था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Embed widget