एक्सप्लोरर

बिहार का अगला CM किसे देखना चाहती है जनता? तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर या कोई और..., देखिए 'C VOTER' की ताजा रिपोर्ट

Bihar Election: बिहार की जनता अब सीएम किसी युवा नेता को देखना चाहती है. तभी तो तेजस्वी और प्रशांत किशोर जैसे नेता उनकी पहली पसंद बन रहे हैं. काम की बदौलत सीएम नीतीश इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

Bihar Election Survey: देश का चुनावी सर्वे करने वाले 'सी वोटर' ने बिहार के अगले सीएम के लिए जनता की राय जानना चाहा और एक आंकड़ा लिया, जिसमें कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. बिहार में मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सामने आए हैं. वहीं प्रशांत किशोर भी सीएम के लिए कईयों की पसंद हैं. दरअसल बिहार में इसी साल चुनाव है और सबसे ज्यादा चर्चा सीएम फेस को लेकर हो रही है, जिसे लेकर किए गए सर्वे में तेजस्वी यादव ने बाजी मारी है. 

17 फीसदी लोगों की पसंद बने प्रशांत किशोर 

'सी वोटर' के ताजा सर्वे के मुताबिक, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में तेजस्वी यादव सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 36 फीसदी वोटों के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर नीतीश कुमार नहीं बल्कि जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर हैं. 17 फीसदी लोग उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बता रहे हैं. तीसरे स्थान पर नीतीश कुमार हैं, जिन्हें 15 फीसदी वोट मिले हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 13 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं. चिराग पासवान पांचवें स्थान पर हैं, जिन्हें छह फीसदी वोट मिले हैं. 

 युवा नेता को सीएम देखना चाहती है जनता

बता दें कि एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन इन दिनों सीएम नीतीश के फेस को लेकर एक दूसरे पर हमलावर हैं, लेकिन बिहार की जनता अब सीएम किसी युवा नेता को देखना चाहती है. तभी तो तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर जैसे युवा नेता उनकी पसंद बन रहे हैं. अपने काम की बदौलत भले ही सीएम नीतीश को कईयों ने अपनी पसंद बताया है, लेकिन इस सर्वे से ये तो साफ हो गया है कि अब बिहार की ज्यादातर जनता नीतीश कुमार को अगले सीएम के रूप में नहीं देखना चाहती. 

ये भी पढ़ें:  'न किसी की मस्जिद छीनी जा रही है, न मदरसे', वक्फ कानून के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget