एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020: बिहार में सीएम पद के पांच दावेदार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. इस बार राज्य में मुख्यमंत्री पद के पांच प्रमुख दावेदार हैं. आइये इनके बारे में जानें.

बिहार देश का पहला राज्य है, जहां कोरोना महामारी के दौरान विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. राज्य में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आधा दर्जन नेता दावेदार हैं. आइये जानते हैं कौन-कौन से उम्मीदवार मुख्यमंत्री के लिए दावा ठोक रहे हैं.

नीतीश कुमार- एनडीए गठबंधन की ओर से एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हैं, पिछले पंद्रह वर्षों से राज्य की गद्दी संभाल रहे है. नीतीश कुमार लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हैं, वो चुनावी मंच से अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं. अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद वो अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि फिर से मौका मिला तो वह बचे हुए काम पूरा कर बिहार को विकसित राज्य बना देंगे. नीतीश जंगल राज के दिनों की याद दिला कर मतदाताओं को जता रहे हैं कि बिहार में शांति और सुकून उनकी सरकार की वजह से हैं.

तेजस्वी यादव - विपक्ष के महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हैं, इस चुनाव में अब तक एक मंझे हुए सियासी खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं, वो लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेरोजगारी और बदहाली को लेकर हमला कर रहे हैं. उन्होंने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है. तेजस्वी एक दिन में दर्जन भर से अधिक सभाओं को संबोधित कर रहे हैं, अगर वे मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हो गए तो सबसे कम उम्र के सीएम होगें.

चिराग पासवान - एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर भी सुगबुगाहट तेज है. “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के नारे के साथ चुनावी रण में उतरे चिराग, नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमले बोल रहे हैं. नीतीश के खिलाफ आक्रमक चिराग बीजेपी के खिलाफ सॉफ्ट हैं और वो लगातर पीएम नरेंद्र मोदी से अपने संबंध को लेकर मुखर हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि चिराग ने भी मुख्यमंत्री पद पर अपना दाव ठोक दिया है हालांकि वे अपने आप को सीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर देते हैं.

पुष्पम प्रिया चौधरी- लंदन से पढ़कर आईं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार को यूरोप के तर्ज पर विकसित करने की बात कर रही हैं. बिहार के अखबारों में पहले पन्ने पर विज्ञापन देकर वे सुर्ख़ियों में आयी थी. खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया ने नीतीश से लेकर तेजस्वी तक को खुली चुनौती दी है. पुष्पम प्रिया सोशल मीडिया पर खूब हिट हैं, बिहार चुनाव की वे सबसे बड़ी सनसनी के तौर पर एंट्री लेने वाली नेता बन गयी हैं.

उपेन्द्र कुशवाहा- आरएलएसपी ने मायावती की पार्टी ने बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन बनाया है. उपेन्द्र कुशवाहा इस गठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. कुशवाहा “अबकी बार शिक्षा वाली सरकार” का नारा देकर चुनावी रण में उतरे हैं. कुशवाह लगातार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला कर रहे हैं. वे बार-बार कह रहे हैं 15 साल इनके और 15 साल उनके और बिहार बर्बाद हो गया है, इसलिए इस बार शिक्षा वाली सरकार को मौका दे.

अब देखना होगा कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री इन छह दावेदारों में से? क्या आज की राजनीति की सूरत बदलेगी, क्या चुनाव के बाद कोई नया गठबंधन बदलेगा, क्या कोई नया चेहरा सीएम के पद पर काबिज होगा ? या नीतीश कुमार फिर से गद्दी पर काबिज होगे, इन सवाल के जवाब के लिए 10 नवंबर तक का इंतजार करना होगा.

बिहार चुनाव: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने लिखा खत, कही ये बात

Bihar Polls: सुशील मोदी ने दिया नारा- 'नहीं चलेगा बिहार में फर्जीवाड़ा, फिर आएंगे नीतीश बाबू दोबारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget