एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020, ABP Opinion Poll: बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी में किस पार्टी का रहेगा सबसे शानदार स्ट्राइक रेट?

बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.

Bihar Election 2020, ABP Opinion Poll: बिहार की जनता इस बार किस को सत्ता की चाबी सौंपने जा रही है इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर ओपनियन पोल में मतदाताओं का मन टटोलने की कोशिश की गई है. अगर राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की बात करें तो इस ओपनियन पोल के मुताबिक सबसे शानदार स्ट्राइक रेट बीजेपी का होने जा रहा है.

ओपनियन पोल के मुताबिक 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी के खाते में 77 सीटें आ सकती हैं यानि उसका स्ट्राइक रेट करीब 70% रह सकता है.

वहीं जेडीयू के लिए स्थित कुछ मुश्किल भरी हो सकती है कि क्योंकि वह ज्यादा सीटों पर लड़कर भी कम सीटें लाती हुई दिख रही है. जेडीयू 115 सीटों पर लड़ रही है जबकि उसके खाते में 63 सीटें आ सकती हैं. इस तरह उसका स्ट्राइक सिर्फ 55% रह सकता है.

वहीं आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है ओपनियन पोल के मुताबिक उसके खाते में 60 सीटें आ रही हैं. इसका मतलब है उसका स्ट्राइक रेट सिर्फ 42 फीसदी ही रहेगा. 

वहीं 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस के खाते में 16 सीटें जा सकती हैं और कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 22.9 फीसदी तक सिमट सकता है.

बिहार में फिर बन सकती है एनडीए की सरकार  एबीपी न्यूज सी वोटर ओपनियन पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक  नीतीश+ के खाते में 135-159 सीट, लालू+ को 77-98 सीट और एलजेपी को 1-5 सीट मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं.

एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपियिन पोल के मुताबिक बिहार की कुल 243 सीटों में वोट प्रतिशत की बात करें तो नीतीश+ के खाते में 43% वोट, लालू+ को 35 % वोट, चिराग पासवान की एलजेपी को 4% वोट और 18% वोट अन्य के खाते में जा सकता है.

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.

(नोट- इस ओपिनियन पोल में बिहार के सभी 243 सीटों पर कुल 30 हजार 678 लोगों से बातचीत की गई है. सर्वे 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच किया गया.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget