एक्सप्लोरर

Bihar STET TRE 4 Exam: 8-10 दिनों में TRE-4 और STET पर फैसला हो जाएगा- शिक्षा मंत्री

Sunil Kumar Bihar STET TRE 4 Exam: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कहा कि STET परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से हमारी बातचीत हो चुकी है. उनकी मांगों पर विचार हो रहा है.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही यह परीक्षा हो जाएगी, जबकि पांचवें चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 5) विधानसभा चुनाव के बाद होगी.

'STET अभ्यर्थियों की मांगों पर हो रहा विचार' 

उन्होंने कहा कि STET की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से हमारी बातचीत हो चुकी है. उनकी मांगों पर विचार हो रहा है. निर्णय हो जाएगा. एनडीए सरकार, नीतीश कुमार ने बिहार में बड़ी संख्या में नौकरियां दी हैं. महिलाओं के लिए काम किया है, आरक्षण भी सुनिश्चित किया है.

बिहार में लगातार काम हो रहा है. जनता हमारे साथ है. राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पर कहा कि इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एनडीए को इससे कोई नुकसान विधानसभा चुनाव में नहीं होने जा रहा है. 

बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-1, TRE- 2, TRE- 3 के तहत लाखों युवाओं को नौकरी मिल चुकी है. अब जल्द ही BPSC शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा हो सकती है.

बिहार और राज्यों के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को BPSC TRE 4 का इंतजार है. इस भर्ती के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5), मिडिल स्कूल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. चौथे चरण में 1.60 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे हैं.

TRE-4 से पहले अभ्यर्थियों की STET की मांग

वहीं आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांग है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) से पहले STET ली जाए, ताकि वह लोग TRE 4 परीक्षा दे पाएं. STET परीक्षा बिहार में माध्यमिक (9वीं-10वीं) और उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) स्तर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है.

दरअसल STET को बिना पास किए TRE परीक्षा में बैठ नहीं सकते, जबकि सरकार ने पहले ऐलान किया था कि TRE-5 से पहले STET परीक्षा होगी न कि TRE-4 से पहले, लेकिन शिक्षा मंत्री ने कहा कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों के मांग पर विचार हो रहा है और जल्द निर्णय होगा.

ये भी पढ़ें: 'जमीन और नौकरी के बीच कोई संबंध नहीं', राउज एवेन्यू कोर्ट में राबड़ी देवी के वकील की दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget