एक्सप्लोरर

VIDEO: रामचरितमानस पर विवाद के बाद हो गई 'दोस्ती'! शिक्षा मंत्री ने छुए CM नीतीश के पांव, BJP ने पूछ दिए 3 सवाल

Chandrashekhar Touched CM Nitish Kumar Feet: बुधवार को पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण था. इस मौके पर चंद्रशेखर और नीतीश कुमार मौजूद थे.

पटना: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए बयानों से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) खूब सुर्खियों में रहे थे. सरकारी कार्यक्रमों में भी हिंदू धर्म ग्रंथों को लगातार कोसने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार (29 मार्च) को सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के पैर छुए तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. रामचरितमानस विवाद (Ramcharitmanas Controversy) में उन्होंने कैबिनेट की बैठक में ही नीतीश कुमार से बहस भी कर ली थी.

इधर जानकार इसे शिक्षा मंत्री और सीएम के बीच उपजे तनाव को कम करने की नजरिए से भी देख रहे हैं. इससे पहले कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को नीतीश कुमार का सार्वजनिक तौर पर पैर छूते नहीं देखा गया था. नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर ये कहा था कि शिक्षा मंत्री को रामचरितमानस पर नहीं बोलना चाहिए, लेकिन फिर भी चंद्रशेखर छात्रों, शिक्षकों के बीच ही नहीं बल्कि दूसरे सरकारी कार्यक्रमों में और विधानसभा में भी लगातार विवादित बयान देते रहे थे.

शपथ ग्रहण में पहुंचे थे नीतीश और चंद्रशेखर

दरअसल बुधवार (29 मार्च) को राजभवन में पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण था. इसी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार के कई मंत्री वहां पहुंचे थे. इसी दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आगे बढ़ कर नीतीश कुमार का पैर छू लिया. इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई. ऐसे में बीजेपी चुप कहां रहने वाली थी.

निखिल आनंद ने पूछे सवाल

वीडियो शेयर करते हुए गुरुवार (30 मार्च) को बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने तीन सवाल पूछ दिए. ट्वीट कर निखिल आनंद ने लिखा- "थोथी दलील मत दो भाई कि 61 साल के शिक्षा मंत्री की 72 साल के सीएम के लिए सम्मान है! जिस दिन मंत्री पद की शपथ ली थी उस दिन सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था? कैबिनेट की पहली बैठक में गए थे सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था? कैबिनेट की बदतमीजी के लिए सीएम का पैर छूकर माफी मांगी थी?"

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली से कोई आएगा...', अमित शाह के बिहार दौरे से पहले मचा सियासी बवाल, CM नीतीश का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget