एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार में बच्चों के लिए स्कूल बंद, अब शिक्षक छुट्टी की कर रहे हैं मांग, क्या केके पाठक मानेंगे?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग हमेशा चर्चा में रहता है. वहीं, अब गर्मी की छुट्टी को लेकर सुर्खियों में है. शिक्षक भी अब छुट्टी की मांग कर रहे हैं.

Bihar Teacher News: गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूल बच्चों के लिए बंद रहेंगे. 8 जून तक बच्चों को राहत मिली है, लेकिन शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे. इसको लेकर वैशाली, बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है. अब शिक्षक सवाल उठा रहे हैं. टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह ने कहा कि क्या शिक्षक इंसान नहीं हैं? शिक्षकों के लिए स्कूल खुला हुआ है. सैंकड़ों बच्चों के बेहोश होने के बाद सीएम नीतीश ने संज्ञान लिया व सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित करने का आदेश दिया गया. शिक्षकों की वेदना पर भी माननीय मुख्यमंत्री संज्ञान लें. 

शिक्षक संगठन की मांग

राजू सिंह ने कहा कि शिक्षकों को लगातार जो प्रताड़ित करने का दौर चल रहा है उस पर सीएम नीतीश से बिहार के तमाम शिक्षक उम्मीद रखते हैं कि आप हमारी समस्याओं के बारे में भी सोचेंगे. सुबह छह बजे महिला शिक्षकों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है. चिलचिलाती धूप में दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से घर पहुंचने में परेशानी होती है. इन तमाम चीजों को लेकर शिक्षक समाज काफी आहत है. सीएम नीतीश से आग्रह है कि हमारी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका समाधान करें.

बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक दीपांकर गौरव ने कहा कि जिस तरह बच्चों को छुट्टी दी गई है उसी तरह शिक्षकों को भी छुट्टी दी जाए. हाथ जोड़कर सीएम नीतीश एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव प्रार्थना करता हूं क्योंकि ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों ने लगातार काम किया था व परिश्रम करके बिहार के शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया. अगर शिक्षकों के लिए भी स्कूल बंद कर दिया जाए तो इससे बड़ा फैसला बिहार सरकार का और कुछ नहीं होगा. इससे शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना से आजादी मिलेगी.

आगे उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए जो सरकारी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया यह सही फैसला है.

केके पाठक ने दिए हैं निर्देश

वहीं, वैशाली, बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र से स्पष्ट होता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह आदेश दिया है. वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जो पत्र जारी किया है उसमें इस बात का जिक्र है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में केके पाठक ने यह निर्देश दिया है. स्कूलों में शिक्षक पहले की तरह ही निर्धारित समयानुसार आएंगे व विद्यालय में उपस्थित होकर परीक्षा की कॉपी जांचेंगे, गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे.

बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केक पाठक ने बीते महीनों में एक के बाद एक कई फैसले लिए जिसमें कई फैसलों पर विवाद भी हुआ. अब इस ताजा फैसले पर विवाद हो सकता है.

30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद

बता दें कि बिहार सरकार ने भीषण गर्मी के चलते सरकारी एवं निजी स्कूलों को 30 मई से 8 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया है. यह निर्णय कई स्कूलों में छात्रों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद लिया गया है. स्कूल सिर्फ बच्चों के लिये बंद हैं. शिक्षकों को स्कूल आना होगा. सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी थी. 16 मई से विद्यालयों का नियमित रूप से संचालन हो रहा था. 

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2024: चुनावी शोर आज हो जाएगा बंद, सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर है मतदान, जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget