एक्सप्लोरर

ED Raids: मधुबनी में पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी, पटना के साथ पुणे में भी टीम ने बोला धावा

Former MLA Gulab Yadav: पूर्व विधायक गुलाब यादव के गांव गंगापुर, पटना और पुणे आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच ये रेड चल रही है. अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है.

ED Raids At Former MLA Gulab Yadav: मधुबनी के झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के झंझारपुर प्रखंड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झंझारपुर के ग्राम गंगापुर, पटना एवं पुणे आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. पैतृक आवास के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. गुलाब यादव की पुत्री बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद अध्यक्ष हैं, जबकि पत्नी अंबिका गुलाब यादव मधुबनी से एमएलसी हैं.

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई

बताया जा रहा है कि ईडी ने पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है. सुबह 5 बजे ही टीम आवास पर पहुंची थी. घर में गुलाब यादव नहीं थे, जिसके बाद ईडी ने बेटी और पत्नी से पूछताछ शुरू की. खबर ये भी है कि ईडी की कार्रवाई बिहार के एक सीनीयर अधिकारी के घर पर भी चल रही है. बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है. संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव हैं. गुलाब यादव और संजीव हंस मित्र हैं. दोनों के ऊपर एक ही महिला ने रेप का केस दर्ज किया था. कोर्ट में रेप केस पर ट्रायल चल रहा है.

साल 2015 से 2020 तक तक रहे विधायक 

आपको बता दें कि गुलाब यादव झंझारपुर से वर्ष 2015 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे सह वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को चुनाव में हराया था. उसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 विधायक रहते हुए आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.गुलाब यादव 2019 का चुनाव करीब 3 लाख से अधिक वोट से हार गए थे. उसके बाद उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव 2021 में जिला परिषद में चुनाव जीतकर 3 जनवरी 2022 को जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं. साथ ही उसी वर्ष अप्रैल 2022 में ही गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव भी मधुबनी से एमएलसी चुनी गईं. 

ये भी पढ़ेंः Mukesh Sahani Father Killed: 'जंगलराज का राग अलापने वाले अब खामोश क्यों हैं', मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget