एक्सप्लोरर

Bihar: मार्च में ही बढ़ने लगा तापमान, लीची के फसल पर मंडराने लगे संकट के बादल, किसानों को ये सलाह

Bihar News: बिहार में मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाने के कारण लीची और आम के मंजर को नुकसान हो सकता है. इसको लेकर किसानों को बगीचों में नमी रखने के लिए कहा गया है.

Shahi Litchi of Muzaffarpur: बिहार में मार्च महीने में ही तापमान के 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाने के कारण इस साल लीची के फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस साल हालांकि लीची के पेड़ों पर भरपूर मंजर आया है. मार्च में अचानक तापमान में तेजी से वृद्धि होने के कारण उद्यान मालिकों और इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है. उन्हें मंजर झड़ने का डर सताने लगा है.

मंजर के झड़ने की आशंका 

सकरा के रहने वाले और किसान श्री पुरस्कार से सम्मानित एस.के दुबे कहते हैं कि मार्च में तापमान बढ़ते हुए दिन में 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इससे न केवल लीची को बल्कि आम की पैदावार भी प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि पिछले साल अधिक जलजमाव रहने के कारण लीची में मंजर कम लगे थे. इस साल मौसम अनुकूल होने के कारण भरपूर मंजर लगा है लेकिन मार्च में लगातार तापमान में वृद्धि होने से मंजर के झड़ने की आशंका है.

Bihar News: बाइक पार्क करने के लिए बहा खून, जहानाबाद का ये Video देखकर कहेंगे आप- ऐसा भी होता है क्या

अपना सकते हैं ये तरीका

इधर, कुछ किसानों का मानना है कि अभी तक जो तापमान है उससे किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है. किसान को बगान में नमी बरकरार रखने की जरूरत है. मंजर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. मुजफ्फरपुर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक शेषधर पांडेय भी मानते हैं कि तापमान में वृद्धि लीची के मंजरों के लिए नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल डरने की बात नहीं है. किसान लीची में बगीचों में नमी रखकर मंजर को बचा सकते हैं.

बहुत क्षति होने की नहीं है उम्मीद

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 10 से 15 दिनों के अंदर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तब परेशानी बढ़ जाएगी.शेषधर पांडेय कहते हैं कि अब 10 दिनों के अंदर मंजर में दाने आने लगेंगे. इस कारण बहुत क्षति होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि बगीचों में नमी नहीं हो तो किसान हल्की सिंचाई करें, जिससे नमी बरकरार रहे. बिहार के मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, कटिहार और समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में भी लीची के बगीचे हैं. मुजफ्फरपुर की शाही लीची देश से लेकर विदेशों में प्रसिद्ध है.

ये भी पढ़ें-

Mukesh Sahani Exclusive: तीनों विधायकों के जाने के बाद मुकेश सहनी का पहला रिएक्शन, abp को दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget