एक्सप्लोरर

Arrah Crime: आरा में डीजे संचालक की हत्या, मारने के बाद खेत में दूर तक घसीटने के मिले निशान

Murder In Arrah: आरा में एक डीजे संंचालक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मारने के बाद शव को काफी दूर तक घसीटते हुए खेत में फेंका गया. खेत में कई जगह खून के निशान मिले हैं.

DJ Operator Murder In Arrah: बिहार के आरा में शनिवार की सुबह (11 मई) को एक डीजे संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभा डुमरा गांव की है. बताया जाता है कि डीजे संचालक की हत्या के बाद उसके शव को कुछ दूर तक घसीटते हुए लाकर बैगन के खेत में फेका गया है. जिस कारण खेत में कहीं-कहीं खून के धब्बे और उसके टूटे बाल भी पाए गए हैं.

घटना को लेकर गांव और आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरा एएसपी परिचय कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. युवक गांव में ही अपने दोस्त मोनू के घर बरही पार्टी में गया था, वहां भी पुलिस जाकर ने उनके भी परिजनों से पूछताछ की.

हत्या के बाद सड़क जाम और आगजनी

वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्त सोनू कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-सिन्हा मार्ग पर शोभी डुमरा गांव के पास टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया गया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन कुछ देर तक बाधित रहा.

पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव वार्ड नंबर 12 निवासी हरेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है. वह गौसगंज में मुर्गे की दुकान चलाता था और डीजे संचालक भी था. 

मृतक की मां लीलावती देवी ने बताया कि वह गांव में ही अपने दोस्त सोनू कुमार के लड़के के बरही पार्टी में अपना डीजे लेकर गया था और रात भर-भर वापस नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने जब हो-हल्ला किया तब जाकर परिजनों की इस घटना की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. मृतक की मां लीलावती देवी ने अपने बेटे नीरज कुमार से किसी से दुश्मनी की बात से साफ इंकार किया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि शोभी डुमरा गांव निवासी हरेन्द्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार की हत्या हुई है. हत्या की जांच को लेकर पटना से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है जो आ रही है. एएसपी ने बताया कि मृतक के सिर पर किसी हार्ड वस्तु से मारा गया है और इसके गले पर भी निशान पाया गया है.

उन्होंने ये भी कहा, "हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पता चला है कि मृतक मध्य रात्रि करीब 3 बजे तक अपने दोस्त के घर पर कुछ युवकों के साथ पार्टी कर रहा था. ऐसा लगता है कि पार्टी में खाने-पीने के दौरान ही कुछ विवाद हुआ है. जिसके कारण इसकी हत्या की गई है."

ये भी पढ़ेंः Nalanda Crime: नालंदा में तीन साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget