एक्सप्लोरर

बिहार में बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, 3000 ट्रक 15 लाख सीएफटी बालू जब्त

Vijay Sinha Action On Sand Mafia: विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए यह काम किया गया है. थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी.

Vijay Sinha Action On Sand Mafia: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार को बालू घाटों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया गया. इस दौरान अवैध बालू खनन और माफिया के खिलाफ डोरीगंज छपरा में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया. 3000 ट्रक 15 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया है. अवैध बालू खनन मामले में पांच लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं.  

 ब्रॉडसन से बकाया राशि वसूलने की तैयारी

विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए यह काम किया गया है. थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी, जिनके क्षेत्र में अवैध खनन होगा. खनन विभाग पर ब्रॉडसन कंपनी के जरिए काफी बकाया रखा गया है. बकाया राशि को वसूलने के लिए तैयारी की जा रही है. जल्द ही वसूली के लिए काम शुरू होगा. खनन विभाग की कार्रवाई से कंपनी नहीं बचेगी. 

विभाग की कड़ाई के बाद ट्रक में 90% ओवरलोडिंग बंद किया गया है. खनन विभाग लोगों से अपील करता है कि वह सूचना देकर सरकार का सहयोग करें. सूचना देने वाले लोगों को सरकार इनाम दे रही है. पटना, भोजपुर में अवैध बालू खनन के कार्य करने वालो को चिह्नित किया गया है. लापरवाही करने वाले पदाधिकारी भी चिह्नित किए गए. पीला बालू घाट राज्य में 463 है. उजला बालू घाट 523 है, जिसमें 193 संचालित हैं. 

'अवैध खनन गाड़ी की चेकिंग थाना प्रभारी ही करेंगे' 

बालू खनन रोकना थाना प्रभारी की जिम्मेवारी होगी. बिहार के डीजीपी को निर्देशित किया गया है. सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएं. अवैध खनन की गाड़ी का थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी ही चेकिंग करेंगे. पुलिस गाड़ियों से अवैध वसूली को रोकने के लिए ऐसा किया गया है. बता दें कि बीते दिनों हीविजय सिन्हा नेआदेश जारी कहा था कि अवैध बालू ट्रक की जांच अब पुलिस नहीं करेंगी. बड़े अधिकारियों की देख रेख में ये काम होगा. पुलिसिया राज नहीं चलेगा, इसे हर हाल में खत्म करना है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar ByPoll Result: 'बिहार उपचुनाव रिजल्ट 2025 का ट्रेलर...,' विजय सिन्हा ने बता दिया कौन बनेगा अगला सीएम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget