एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता को दिल्ली का CM चुने जाने पर बिहार सरकार के मंत्रियों की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमारे पूर्वांचल के भाई...'

Delhi CM Rekha Gupta: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि अब हमारे पूर्वांचल के भाई-बहन निर्भय होकर समृद्ध जीवन जी सकेंगे.

Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बुधवार को रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया. वे दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर एनडीए समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा कि मेरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की डबल इंजन सरकार नए कीर्तिमान रचेगी और हमारे पूर्वांचल के भाई-बहन दिल्ली में आपदामुक्त होकर खुलकर सांस ले सकेंगे. अनंत मंगलकामनाएं.

‘दिल्ली का भी दोगुनी गति से विकास होगा’
रेखा गुप्ता को विधायक दल की नेता चुने जाने पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के लिए बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं. अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बन रही है. तुष्टीकरण और झूठ की राजनीति करने वालों को वहां की जनता ने आईना दिखा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अब दिल्ली का भी दोगुनी गति से विकास होगा.

‘पूर्वांचल के भाई-बहन निर्भय होकर समृद्ध जीवन जी सकेंगे’
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली में विधायक दल की नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली की डबल इंजन सरकार विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी और हमारे पूर्वांचल के भाई-बहन निर्भय होकर समृद्ध जीवन जी सकेंगे. मुझे पूरा विश्वास है आपके नेतृत्व में सुशासन और विकास की नई कहानी लिखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार की इस खास योजना का 60 हजार लोग उठा सकते हैं फायदा, मिलेगा 2-2 लाख का अनुदान, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget