एक्सप्लोरर

Samastipur Murder: समस्तीपुर में उप-मुख्य पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, सड़क जाम

Samastipur News: मृतक के परिजनों का आरोप है कि अरुण महतो लगातार शराब कारोबारी और स्थानीय प्रशासन के बीच गठजोड़ को लेकर आवाज उठाते रहते थे. इसी कारण उनकी हत्या की गई है.

समस्तीपुर: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े रोसड़ा नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद बबीता देवी के पति अरुण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार (7 सितंबर) सुबह की है. बदमाशों ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान के पास गोली मारी और फरार हो गए. अरुण महतो सुबह में पैदल ही अपने घर से रोसड़ा स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान दुर्गा स्थान के पास एक चाय की दुकान पर घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी.

घटना के बाद जब तक लोग कुछ समझते बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले. गोली लगने के बाद अरुण महतो जमीन पर गिड़ गए. लोग उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए. यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख दिया और बवाल करने लगे. हसनपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को महावीर चौक के पास बांस-बल्ला से घेरकर आगजनी करते हुए जाम कर दिया.

घटना के कारणों का खुलासा नहीं

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि रोसड़ा शहर में शराब कारोबारी काफी सक्रिय हैं, जिसमें प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है. मृतक अरुण महतो लगातार शराब कारोबारी और स्थानीय प्रशासन के बीच गठजोड़ को लेकर आवाज उठाते रहते थे. इसी कारण उनकी हत्या की गई है.

बताते चलें कि मृतक अरुण महतो दो बार रोसड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, जबकि पिछली बार रोसड़ा नगर परिषद के गठन के बाद यह सीट महिला आरक्षित होने पर उनकी पत्नी बबिता देवी डिप्टी मेयर के पद पर निर्वाचित हुई थीं. कुछ दिन पहले भी दलसिंहसराय में अरुण महतो पर जानलेवा हमला किया गया था लेकिन उनकी जान बाल-बाल बच गई थी.

एसपी बोले- खंगाले जा रहे सीसीटीवी

इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का कहना है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा रोसड़ा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर के पास उप मुख्य पार्षद के पति अरुण महतो को गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. मामले की छानबीन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Nawada Murder: नवादा में युवक की हत्या, किराए पर कमरा लेने का बहाना बनाकर पहुंचे थे दो बदमाश, जाते वक्त मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

Embed widget