एक्सप्लोरर

Nawada Murder: नवादा में युवक की हत्या, किराए पर कमरा लेने का बहाना बनाकर पहुंचे थे दो बदमाश, जाते वक्त मारी गोली

Nawada News: मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है. जख्मी गौतम को इलाज के लिए विम्स पावापुरी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार सदमे में है.

नवादा: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर राइस मिल के पास बुधवार (6 सितंबर) की देर शाम एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान रामप्रवेश सिंह के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है जिसकी उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है. बाइक सवार आए दो बदमाशों ने गौतम के सीने में गोली मारी और फरार हो गए. हालांकि युवक की हत्या क्यों की गई है इसका पता नहीं चल पाया है.

कैसे हुई पूरी घटना?

इस घटना को लेकर मृतक गौतम के चाचा सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अपाची बाइक पर दो युवक आए. कहा कि उन्हें किराए पर रूम लेना है. हम लोग फ्लिपकार्ट कंपनी से हैं. गौतम कमरा दिखाने ले गया. कमरा दिखाकर बाहर निकलने के बाद अपाची पर बैठकर युवक ने जाते समय गौतम को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. आनन-फानन में जख्मी गौतम को इलाज के लिए विम्स पावापुरी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच की. लोगों से पूछताछ की. वहीं घटना के बाद मृतक गौतम की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. गौतम ही घर में कमाने वाला था. घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है. युवक की शादी हो गई थी. हालांकि उसके बच्चे नहीं हैं. गाड़ी चलाकर भरण-पोषण कर रहा था.

किसी की गिरफ्तारी नहीं

इस मामले में वारिसलीगंज के एसआई कृष्ण यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया गया है. अपाची बाइक से आए दो की संख्या में रहे बदमाशों ने गौतम के सीने में गोली मारी और खराठ की ओर फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: दरभंगा के कमला नदी में नाव पलटने से 5 लोगों की डूबने से हुई मौत, CM नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget