एक्सप्लोरर

बिहार: सीतामढ़ी में दबंगों ने आर्केस्ट्रा के दौरान युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक अविनाश की मां लीला देवी के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें गांव के ही 6 लोगों को आरोपित किया है. मृतक के मां के बयान के मुताबिक पूर्व में भी उनके शिक्षक पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में राज्य सरकार की रोक और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद छठ के मौके पर विभिन्न स्थानों पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोरोना के मद्देनजर किसी भी प्रकार के कार्यक्रम पर रोक लगाया गया था. इसके बावजूद जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में रविवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया.

ऐसे में देर रात गीत और नृत्य के आनंद में एक युवक इस कदर समा गया कि अपना होश खो बैठा और मंच पर गोली चला दी. युवक की ओर से की गई गोलीबारी में मौके पर मौजूद एक युवक की मौत हो गई. बता दें कि मझौलिया गांव के दुर्गा मंदिर के निकट आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान मझौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय अविनाश कुमार स्टेज पर जाकर नाचने लगा.

इसी बीच एक युवक पिस्टल लहराते स्टेज पर चढ़ा और नाच रहे युवक को गोली मार दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बथनाहा थाना पुलिस ने जख्मी अविनाश को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में पुलिस का सबसे अधिक दोष है क्योंकि सब कुछ जानते हुए भी वह आर्केस्ट्रा के आयोजन पर रोक नहीं लगा सकी. पुलिस के वरीय अधिकारी बथनाहा थानाध्यक्ष से जरूर यह पूछें कि बिना इजाजत प्रोग्राम कैसे किया जा रहा था और उक्त प्रोग्राम के आयोजन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

फिलहाल मृतक अविनाश की मां लीला देवी के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें गांव के ही 6 लोगों को आरोपित किया है. मृतक के मां के बयान के मुताबिक पूर्व में भी उनके शिक्षक पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन गांव के कुछ दबंगो के द्वारा आनन फानन में शव को जला दिया गया था.

बिहार: शपथ ग्रहण में AIMIM के विधायक के हिंदुस्तान बोलने से इनकार पर सदन में मचा हंगामा, BJP-JDU के विधायकों ने कही ये बातें बिहार में विधानसभा सत्र में AIMIM की हंगामेदार एंट्री, विधायक अख्तरूल ईमान ने 'हिन्दुस्तान' शब्द पर जताई आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget