एक्सप्लोरर

बिहार में विधानसभा सत्र में AIMIM की हंगामेदार एंट्री, विधायक अख्तरूल ईमान ने 'हिन्दुस्तान' शब्द पर जताई आपत्ति

AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने शपथ लेते वक्त आपत्ति जाहिर की. उन्होंने शपथ पत्र में लिखे ‘हिन्दुस्तान’ शब्द को बोलने से इनकार किया और उसकी जगह ‘भारत’ का इस्तेमाल किया.

पटना : बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में नई सरकार के साथ 17 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई जा रही है, इस सदस्यता के शपथ ग्रहण के दौरान अचानक एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आपत्ति जताते हुए सदन में थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी.

दरअसल सदस्यता ग्रहण के क्रम में अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी. अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन चूंकि उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की.

विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है. मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है. विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान की संविधान की.

प्रोटेम स्पीकर ने जतायी आपत्ति

शपथ ग्रहण के दौरान सदन में अचानक विधायक अख्तरुल ईमान की बात सुन शपथ दिला रहे प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी हैरान हो गए. और इस बाबत जीतन राम मांझी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. ये परंपरा रही है हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत पहले से ही होता आ रहा है, लेकिन इसका एआईएमआईएम के विधायक महोदय पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपने बात पर अडे रहे. इससे बाकी विधायक भी हैरान हो गए और अखतरुल ईमान सदन में ध्यानाकर्षण बने रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget