एक्सप्लोरर

बिहार: सुपौल में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं, घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सुपौल भेज दिया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के पिपरा थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार को अपराधियों ने कटेया गोठ के समीप लूटपाट के दौरान व्यवसायी को गोली मारकर कर घायल कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गए.

पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी

मिली जानकारी अनुसार रानीगंज हाट से मवेसी बेच कर लौट रहे टाटा-407 सवार व्यवसायी पर पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधी फायरिंग करने लगे. गोलीबारी के दौरान गोली पहले गाड़ी के अगले हिस्से पर लगी, उसके बाद साइड के सीसे पर लगी. इसके बाद गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने गाड़ी में बैठे व्यवसायी को गोली मार दी और रुपये लूट कर भाग गए.

गंभीर हालत में चल रहा इलाज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं, घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सुपौल भेज दिया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. बता दें कि बीते सप्ताह पिपरा थाना क्षेत्र में ही अपराधियों ने एक दुकान पर लूट के दौरान चार लोगों को गोली मार दी थी, जिसमें एक व्यवसायी पुत्र की मौत हो गई थी.

घटना के संबंध में सदर डीएसपी इंद्रप्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है. कुछ लुटेरों का सुराग मिला है. जल्द ही लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बहरहाल, जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं और पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 यह भी पढ़ें - 

पटना में बंदूक की नोक पर महिला से लूट, हथियार दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी ले भागे अपराध JDU नेता ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- बच्चों को केवल पैसे दिए, संस्कार नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget