एक्सप्लोरर

बिहार: दुकान खोलने जा रहे शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

परिजनों ने बताया कि पीड़ित रोज की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से निकलने के महज 10 मिनट बाद ही उन्हें जानकारी मिली कि जय हिंद को किसी ने गोली मार दी है.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले का है, जहां गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने दुकान खोलने जा रहे शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी अनुसार दरिगांव थाना क्षेत्र के करपुरवा गांव निवासी जय हिंद गुप्ता सुबह में घर से कलेक्ट्रेट गेट के समीप स्थित नाश्ते की दुकान खोलने के लिए जा रहा था.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इसी दौरान जैसे ही वो साकेत नगर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी. घटना के बाद मौके अफरातफरी मच गई. इस बीच अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल स्थानीय सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार गोली अंदर फंसी हुई है. 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पीड़ित रोज की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से निकलने के महज 10 मिनट बाद ही उन्हें जानकारी मिली कि जय हिंद को किसी ने गोली मार दी है. परिजनों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था और ना ही किसी से दुश्मनी थी.

जल्द पुलिस हिरासत में होंगे अपराधी

घटना की जानकारी पाकर सासाराम एसडीपीओ अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी ली. एसडीपीओ ने बताया कि गोली किसने मारी इसकी जानकारी युवक को नहीं है क्योंकि गोली पीछे से मारी गई है. गोली पेट में लगी है, जो अंदर फंसी हुई है, जिस कारण उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. अपराधी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood Update: CM नीतीश ने भागलपुर समेत चार जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget