एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में बुजुर्ग किसान पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Acid Attack On Farmer: तेजाब से हमला करने वाले शख्स का नाम उदय सिंह और इसके पहले भी जमीन विवाद में उसने अपने भाईयों पर तेजाब से हमला किया था. पुलिस इसकी तलाश में जुटी है.

Criminals Attack With Acid On Farmer: बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान पर तेजाब से हमला कर दिया है. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में शुक्रवार (18 अक्टूबर) की देर रात की बताई गई है. तेजाब के हमले में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एक आंख के नुकसान होने की बात कही है. पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

घटना के बाद हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित किसान की पहचान स्वर्गीय भभीछन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार तेजाब से हमला करने वाले शख्स का नाम उदय सिंह और इसके पहले भी जमीन विवाद में उसने अपने भाईयों पर तेजाब से हमला किया था. किसान के परिजनों ने जादोपुर थाना में उदय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावर की तलाश में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से पीड़ित किसान का परिवार सहमा हुआ है. 

एक आंख से लेकर छाती तक का हिस्सा जला 

गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दानिश अहमद ने कहा कि पीड़ित की हालत की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पटना रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ से पीड़ित को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा था और सिर से लेकर छाती तक का हिस्सा जल चुका था, इसलिए सही इलाज के लिए रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar By-Election 2024: जीतनराम मांझी की बहू की राजनीति में एंट्री, उपचुनाव में इमामगंज सीट से NDA की बनीं उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget