एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति, देवर सहित तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का मामला, 2016 में हुई थी महिला की शादी.मृतका के भाई ने दहेज ना देने की वजह से ब्यूटी की हत्या करने का लगाया है आरोप.

आराः उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में शनिवार की शाम एक महिला का पंखे से लटका शव बरामद किया गया. शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना की इंचार्ज ज्योति कुमारी अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने आसपास के लोगों से शुरुआती पूछताछ की. इसके बाद शनिवार की देर रात शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. इस मामले में महिला के पति, देवर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका पियनिया गांव निवासी हरिओम तिवारी की 30 वर्षीया पत्नी ब्यूटी तिवारी उर्फ बुची है. मृतका ब्यूटी तिवारी का भाई राकेश दुबे बंगाल पुलिस का जवान है. उसने अपनी बहन के पति और दो देवरों पर दहेज नहीं देने को लेकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के पिता राज नारायण तिवारी के बयान पर दामाद हरिओम तिवारी, उसके दो भाई श्रीओम तिवारी और हरे राम तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

2016 में हुई थी ब्यूटी की शादी

ब्यूटी के भाई राकेश ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी हरिओम तिवारी से 2016 में उसकी बहन की शादी हुई थी. उसके पिता ने आरा शहर में जमीन खरीदी है. इसको लेकर उसका पति उसपर आरा की जमीन लिखवाने को लेकर बराबर मारपीट करता था. जमीन अपने लिखवाने का दबाव डालता था. इसकी शिकायत उसने कई बार अपने मायके वालों से की थी.

इसी वर्ष दो मई को ब्यूटी अपने मायके आई थी और करीब एक महीने तक वहीं थी. उसी दौरान उसका देवर हरिओम तिवारी उसे लेने उसके मायके आया, जहां पंचायती के बाद ब्यूटी को फिर से ससुराल भेजा गया था. शनिवार की दोपहर उसने फोन किया और बताया कि उसका पति मायके वालों से पैसे मांगने को लेकर दबाव बना रहा है. इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ है. इसी बीच शनिवार की शाम उसके ससुराल के ही एक व्यक्ति ने फोन पर मृतका ब्यूटी के परिजनों को बताया कि ससुराल में कुछ ठीक नहीं है.

परिजन घबरा गए और फौरन बेटी के ससुराल पहुंचे. जब वह यहां आए तो घर के सभी दरवाजे बंद थे. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही महिला का पति और देवर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: जिंदा निकलेगा युवक यह बताकर जमीन में 12 घंटे तक गाड़ दिया, दोबारा गड्ढा खोदा तो पसरा मातम

Arrah News: बिहार पुलिस की यह कैसी कार्यशैली? महिला को 4 दिनों तक थाने में रखा, कस्टडी में मौत के बाद साध ली चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget